• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूकंप के झटकों से फिर दहला तुर्की, 1500 से अधिक की मौत

Writer D by Writer D
06/02/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
earthquake

earthquake in turkey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंकारा/दमिश्क। तुर्की और सीरिया सोमवार को भूकंप (Earthquake) के झटकों से दहल गए हैं। भूकंप से इन दोनों देशों में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों का आंकड़ा 5,380 से अधिक है। भूकंप से 2818 इमारतें जमींदोज हो गईं। मलबे के भीतर से अब तक 2470 लोगों को बचाया गया है। लेकिन अभी भी हजारों लोग मलबे में फंसे हुए हैं। बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान जारी है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार तड़के आए भूकंप (Earthquake) के लगभग 12 घंटे बाद शाम को तुर्की में भूकंप के एक और झटके से लोग दहल गए। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोगन ने भूकंप के मद्देनजर आपात बैठक की, जिसमें  भूकंप पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की है।

तुर्की में भूकंप (Earthquake) का पहला झटका सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे आया। भूकंप का केंद्र गजियांटेप इलाके में था, जो सीरिया बॉर्डर से सिर्फ 90 किलोमीटर दूर है। सीरिया में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई। सीरिया के कई शहरों में भूकंप ने तबाही मचाई। अकेले सीरिया में भूकंप से 783 लोगों की मौत की खबर है।

तुर्की में भूकंप का कहर (Photo: Reuters)

सोमवार तड़के ही सीमा के दोनों ओर के लोग भूकंप के झटके से उठ खड़े हुए। गगनचुंबी इमारतें भूकंप के झटकों से हिलने लगी। इस आपदा में बड़े पैमाने पर लोग जान गंवा चुके हैं। प्रशासन ने बड़े पैमाने पर प्रभावित कई शहरों में राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा है।

भूकंप (Earthquake) में तुर्की का अस्पताल ढहा

इस भीषण भूकंप में तुर्की का एक अस्पताल ताश के पत्तों की तरह ढह गया, जिसमें नवजात सहित कई लोगों को बचाया गया। तुर्की के एक शहर अडाना में एक शख्स ने बताया कि उनके घर के पास की इमारत एक झटके में जमींदोज हो गई।

turkey,turkey earthquake

यहां पत्रकारिता के छात्र मुहम्मेत फतिह यावुस ने बताया कि उसे मलबे के ढेर से एक शख्स की आवाज सुनाई दी, जो मदद की गुहार लगा रहा था। तुर्की के दियारबाकिर में जगह-जगह क्रेनें देखी जा सकती हैं। यहां बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है।

NDRF की 2 टीमें तुर्की भेजेगा भारत

पीएम मोदी के निर्देश पर तुर्की को तत्काल सहायता देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ है कि सर्च और रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम तुर्की भेजी जाएंगी। इसके साथ राहत सामग्री भी जल्द से जल्द टुर्की के लिए रवाना की जाएगी। एनडीआरएफ की दो टीमों में 100 जवान होंगे। इनमें डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। इसके अलावा ये टीमें जरूरी उपकरण भी अपने साथ ले जाएंगी। मेडिकल टीम में डॉक्टर, अन्य स्टाफ और जरूरी दवाएं होंगी।

तुर्की में 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की हुई थी मौत

तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2011 में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 306 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Tags: # world newsEarthquake in syriaEarthquake in turkeyEarthquake tremorsinternational News
Previous Post

लता मंगेशकर को पहली डेथ एनिवर्सरी आज, रेत पर तस्वीर बनाकर दी श्रद्धांजलि

Next Post

सौर ऊर्जा से चलाइए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, योगी सरकार देगी 50% तक सब्सिडी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Solar

सौर ऊर्जा से चलाइए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, योगी सरकार देगी 50% तक सब्सिडी

यह भी पढ़ें

छात्रा की लड़के ने फोड़ी नाकboy threatens to throw nose nose

छात्रा की लड़के ने फोड़ी नाक, तेजाब फेंकने की दी धमकी

24/09/2020
Kashmiri halwa.

इस स्वीट डिश से कराएं मेहमानों का मुंह मीठा, झटपट हो जाएगी तैयार

09/11/2025
Deepotsav

दीपोत्सव पर ऑनलाइन करें दीपदान, घर पहुंचेगा प्रसाद

17/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version