• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह राजपूत केस : आज फिर रिया चक्रवर्ती से CBI करेगी पूछताछ

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
मीडिया को बताया 'जल्लाद' Rhea Chakraborty

मीडिया को बताया 'जल्लाद'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार को पहली बार अभिनेता की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में अभिनेत्री से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ हुई। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

100 करोड़ की ठगी : 70 साल की महिला गिरफ्तार, पुलिस को मिले कई अहम दस्तावेज

अधिकारियों के मुताबिक, रिया को सीबीआइ की जांच टीम के सामने शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे पेश होने के लिए समन किया गया था। रिया के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और मैनेजर सैमुअल मिरांडा भी जांच में शामिल होने के लिए वहां पहुंच गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए फिर समन किया जाएगा।

इस मामले में सीबीआइ अब तक पिठानी, सुशांत के रसोइया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मालूम हो कि सीबीआइ द्वारा इस मामले में जांच का जिम्मा संभालने के पहले मुंबई पुलिस भी रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

दूसरी ओर, सुशांत की मौत मामले से ही जुड़े मनी लांड्रिंग के एक केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के एक कारोबारी गौरव आर्या को समन किया है। अधिकारियों ने बताया है कि होटल चलाने वाले गौरव को मुंबई में 31 अगस्त को एजेंसी के बल्लार्ड एस्टेट स्थित दफ्तर में पेश होने को कहा गया है।

गौरव से संपर्क नहीं हो पाने के कारण समन को उसके होटल पर चस्पा किया गया है। ईडी को मोबाइल फोन के कुछ ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें इस आशय के संकेत हैं कि सुशांत और रिया ने 2017 में आर्या से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के बारे में चर्चा की थी। हालांकि कुछ समाचार चैनलों से बातचीत में आर्या कह चुका है कि मादक पदार्थो के कारोबार से उसका कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। वहीं, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

Tags: cbiCBI will interrogate Rhea ChakrabortyRhea ChakrabortySushant Singh RajputSushant Singh Rajput Case
Previous Post

14 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सभी सांसदों को 72 घंटे पहले करना होगा कोरोना टेस्ट

Next Post

आबे के इस्तीफे पर ट्रंप ने जताया दुख, कहा- मैं उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान देता हूं

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
आबे-ट्रंप

आबे के इस्तीफे पर ट्रंप ने जताया दुख, कहा- मैं उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान देता हूं

यह भी पढ़ें

Dharmapuri Srinivas

कांग्रेस नेता और पूर्वमंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन, पार्टी में शोक की लहर

29/06/2024

नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार

23/11/2021
sushi_modi

लालू-राबड़ी केवल पोस्टर से हटाये गये हैं, पार्टी का चरित्र जंगलराज वाला ही है : सुशील

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version