• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में नहीं थमा रहा हिंसा का दौर, ‘रेडियो पाकिस्तान’ की इमारत आग के हवाले

Writer D by Writer D
11/05/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pakistan violence

Pakistan violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan Violence) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। राजधानी इस्लामाबाद सहित तीन राज्यों में सेना तैनात किये जाने के बावजूद पीटीआई के कार्यकर्ता देश में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों के अलावा निजी संपत्तियों को भी निशाना बनाया है। पेशावर में ‘रेडियो पाकिस्तान’ की इमारत को आग के हवाले कर दिया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की नौ मई को गिरफ्तारी के बाद से लगातार पूरे देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। इमरान को तो आठ दिन के लिए भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की रिमांड पर भेज दिया गया है, किन्तु पाकिस्तान भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर नहीं थमा है। हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देश की राजधानी इस्लामाबाद के अलावा तीन अन्य प्रांतों में सेना तैनात कर दी गयी है। साथ ही अब पीटीआई नेताओं पर भी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान के करीबी सहयोगी माने जाने वाले शाह महमूद कुरैशी से हुई है। पुलिस ने शाह महमूद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान की सेना ने हिंसक घटनाओं को देश के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है।

यूपी सरकार नहीं उठाएगी मदरसों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं का खर्च, जुलाई से शुरू होंगे क्लासेज

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी कर इस हिंसा के पीछे पीटीआई के कुछ नापाक नेताओं के आदेश, निर्देश और पूरी प्लानिंग को जिम्मेदार बताया है। साथ ही कहा कि हिंसा व उपद्रव करने वालों को मदद करने, योजना बनाने और राजनीतिक उकसावे में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईएसपीआर ने चेतावनी दी कि सैन्य और राज्य के प्रतिष्ठानों पर किसी और हमले की स्थिति में मजबूत और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: # world newsimran khanImran Khan arrestedinternational NewsPakistan Newspakistan violence
Previous Post

यूपी सरकार नहीं उठाएगी मदरसों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं का खर्च, जुलाई से शुरू होंगे क्लासेज

Next Post

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने मुख्यमंत्री योगी से लखनऊ में की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
gyanendra shah

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने मुख्यमंत्री योगी से लखनऊ में की मुलाकात

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 14.66 लाख मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

05/01/2022
akhilesh yadav

दस मार्च को भाजपा के लिए बंद हो जायेंगे बुंदेलखंड के दरवाजे : अखिलेश यादव

14/02/2022
Preetika Chauhan

एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को NCB ने दबोचा, ड्रग्स खरीदते हुए की गईं अरेस्ट

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version