• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीच आसमान में यात्री के मोबाइल में लगी आग, क्रू मेंबर की सूझबूझ से टला हादसा

Writer D by Writer D
15/04/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Indigo

Indigo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। मोबाइल का इस्‍तेमाल जिंदगी बेहद आसान बना देता है, लेकिन डिब्रूगढ़ से दिल्‍ली जा रहे विमान (Flight) में हुई एक घटना से सैकड़ों की जान पर बन आई। इसकी जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दी है।

DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो (IndiGo) के विमान संख्‍या 6E 2037 ने बृहस्‍पतिवार को डिब्रूगढ़ से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरी थी। अभी उड़ान भरे कुछ ही समय हुआ था और विमान बीच आसमान में था, तभी केबिन क्रू के सदस्‍य ने एक यात्री की मोबाइल से धुआं निकलते देखा। उसने तत्‍काल फायर एक्‍सटिंग्विशर से धुएं पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि उड़ान के दौरान एक पैसेंजर की मोबाइल की बैटरी असमान्‍य रूप से गर्म हो गई और सुलगने लगी। हमारे केबिन क्रू के सदस्‍य किसी भी अप्रिय घटना को हैंडल करने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित होते हैं और यही कारण रहा कि बिना किसी घबराहट के उसने तत्‍काल स्थिति पर काबू पा लिया। समय रहते इस हादसे को टाल दिया गया और किसी भी यात्री अथवा प्रॉपर्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

देश में कोरोना के 949 नए केस, 9 मरीजों की मौत

DGCA की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डिब्रूगढ़ से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में इस हादसे की सूचना मिली है, लेकिन विमान के क्रू सदस्‍य की सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। न तो किसी यात्री को कोई नुकसान पहुंचा है और न ही विमान को। दोपहर करीब 12.45 बजे विमान सुरक्षित रूप से दिल्‍ली में उतार लिया गया।

वैसे भी यात्रियों को विमान में चढ़ने से पहले कई तरह की हिदायतें दी जाती हैं, जिसमें किसी भी खतरनाक उपकरण या उत्‍पाद को विमान में ले जाने की मनाही होती है।

Tags: delhi newsindigolive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

देश में कोरोना के 949 नए केस, 9 मरीजों की मौत

Next Post

मुलायम सिंह के करीबी सुखराम यादव ने सीएम योगी से की मुलाक़ात, BJP में हो सकते है शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post

मुलायम सिंह के करीबी सुखराम यादव ने सीएम योगी से की मुलाक़ात, BJP में हो सकते है शामिल

यह भी पढ़ें

'Van' 'sending heart emoji to Ravindra Jadeja after Virat's disobedience

विराट की तौहीन के बाद रविंद्र जडेजा को दिल वाले इमोजी भेज रहे ‘वॉन’

16/05/2021
Ram Rahim

डेरा प्रमुख राम रहीम को लगा बड़ा झटका, 19 साल पुराने केस में दोषी करार

08/10/2021
हंगामे के बीच सदन में फैक्टर विनियमन विधेयक पारित, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे के बीच सदन में फैक्टर विनियमन विधेयक पारित, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version