• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव से पहले भाजपा को झटका, बिल्सी विधायक ने की साइकिल की सवारी

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

भाजपा विधायक के पार्टी में शामिल होने की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक श्री राधा कृष्ण शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक श्री राधा कृष्ण शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। pic.twitter.com/BIWSMGiqoi

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 10, 2022

चढ़ा सियासी पारा, घर बदलने की लगी होड़

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले की दोनों विधानसभा सीटों का सियासी पारा चढ़ गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपनी-अपनी निष्ठाएं बदलने लगे। राजनीतिक पार्टियां अपनी पुरानी सीट पर कब्जा बहाली को लेकर मंथन में लगी हैं। तो कुर्सी पर काबिज अपनी कुर्सी को बचाए रखने की होड़ में लगे है। वहीं जनता भी इस उठापटक से अपने आप को अलग नहीं कर पा रही है। वोटरों में भी लाबिंग शुरू हो गई है।

बदल गई निष्ठा

भिनगा विधानसभा क्षेत्र पर मौजूदा समय में असलम रायनी बसपा से जीतकर आए थे। लेकिन जैसे-जैसे कार्यकाल खत्म होता गया। वैसे-वैसे उनकी निष्ठा में भी परिवर्तन होता गया। कभी भाजपा मुख्यमंत्री की गणेश वंदना के लिए चर्चा में आए तो कभी अपनी किसी दूसरी हरकतों के लिए चर्चा में बने रहे। लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा उनका यह रहा कि बसपा से विधायक होने के बावजूद उन्होंने अपने ही कार्यकाल में निष्ठा परिवर्तित कर सपा का दामन थाम लिया।

50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ खुलें सरकारी और निजी कार्यालय : सीएम योगी

अब वह इसी दल से अपनी जमीन तलाशने में लगे हुए हैं। वहीं इसी विधानसभा सीट पर अब तक सपा के संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे दद्दन खां ने अधिसूचना लगते ही अपनी निष्ठा बदलते हुए सपा छोड़ बसपा का दामन थाम लिया। वहीं श्रावस्ती में भी वर्ष 2017 में भाजपा के विरोध में लोकदल से चुनाव लड़ने वाले विनोद त्रिपाठी चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी निष्ठा बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

कब्जा वापसी की दिखेगी जंग

विधानसभा चुनाव में इस बार राजनैतिक दलों के बीच मंथन का मुख्य मुद्दा अपनी पुरानी सीट पर कब्जा वापसी ही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कब्जा वापसी को लेकर चुनाव में जंग दिखाई देगी। इसका कारण है कि भिनगा विधानसभा में भाजपा सात बार अपने नुमाइंदों को विधानसभा भेज चुकी है। जबकि भाजपा से बसपा ने सीट हथियाई थी। लेकिन वह 2012 में उस स्थिति को बरकरार नहीं रख पाई। जिसके चलते बसपा के हाथों सपा ने सीट हथिया ली थी। लेकिन 2017 के चुनाव में बसपा ने एक बार फिर अपनी खोई हुई सीट वापस ले ली थी।

इस बार जब बसपा से जीता विधायक सपा के खेमे में खड़ा हो गया है तो सपा को उम्मीद है कि वह अपनी सीट पर कब्जा कर लेगी। वहीं सात बार इस सीट से सदन पहुंची भाजपा अपनी खोई हुई सीट वापस लेने का हर संभव प्रयास कर रही है। यही स्थिति जिले की दूसरी विधानसभा सीट श्रावस्ती का भी है। यहां आठ बार भाजपा ने सदन में अपने नुमाइंदे भेजे। लेकिन 2007 में भाजपा की इस सीट पर बसपा का कब्जा हो गया था। इसके बाद 2012 में बसपा से सपा ने सीट हथिया ली।

2017 में सपा से भाजपा ने इस सीट को वापस लेकर अपना कब्जा जमा लिया था। लेकिन 2017 में जीत का अंतराल मात्र सैकड़े में था। इसलिए सपा को अब यह लग रहा है कि उस छोटे अंतराल को वह समाप्त करके फिर से अपनी सीट पर कब्जा कर सकती है। यही मंथन भाजपा भी कर रही है।

Tags: akhilesh yadavElection 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022
Previous Post

50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ खुलें सरकारी और निजी कार्यालय : सीएम योगी

Next Post

दिग्गज कॉमेडियन का निधन, होटल के कमरे में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Urmila Patel
उत्तर प्रदेश

घूंघट की चौखट से आत्मनिर्भरता तक: उर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

07/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ-2027 से पहले गंगा कॉरिडोर समेत बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
Next Post
FILE - Bob Saget arrives at the People's Choice Awards at the Microsoft Theater on Wednesday, Jan. 18, 2017, in Los Angeles. Saget, a comedian and actor known for his role as a widower raising a trio of daughters in the sitcom “Full House,” has died, according to authorities in Florida, Sunday, Jan. 9, 2022. He was 65. (Photo by Jordan Strauss/Invision/AP, File)

दिग्गज कॉमेडियन का निधन, होटल के कमरे में मिला शव

यह भी पढ़ें

shot

तीन साल के बच्चे ने की आठ महीने के शिशु की गोली मारकर हत्या

10/04/2021
Neem Oil

बालों के लिए जादू है ये तेल, इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती

03/06/2026
Corona

देश में एक दिन में मिले 7,633 कोरोना के नए मरीज, इतने मरीज हुए कालकवलित

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version