• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों को अब नहीं ढोना पड़ेगा गैस सिलेंडर : सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सौगात दी। इस के साथ ही गोरखपुर उन शहरों की सूची में शामिल हो गया, जहां पाइपलाइन से घरों तक रसोई गैस की आपूर्ति हो रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पराग डेरी के लिए औद्योगिक गैस कनेक्शन व रविवार की शाम खानिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोरेंट कंपनी की ओर से स्थापित आठ सीएनजी व सिटी गेट सब-स्टेशनों का उद्घाटन भी किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम खानिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएनजी स्टेशन, गैस पाइपलाइन और ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के लिए टोरेंट गैस को धन्यवाद व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब नागरिकों को सिलेंडर लाने व ले जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पानी की भांति रसोई गैस भी सहजता से घर तक पहुंचेगी।

https://www.facebook.com/cmouttarpradesh/videos/411560696996960/

उन्होंने कहा कि पीएनजी कनेक्शन सुरक्षित और सस्ता है। गैस पाइप लाइन के माध्यम से लोग जितना रसोई गैस खर्च करेंगे, उतना ही बिल देना होगा। अतिरिक्त खर्च से मुक्ति मिलेगी। इससे गैस चोरी की समस्या भी निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीर नगर में पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने को प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य 15 जनपदों के लोगों को भी जल्दी ही यह सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए प्रदेश सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है।

बिना भेदभाव के हर तबके तक पहुंचाई विकास की किरण : केशव

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में कार्य गति पर है। सरकारी महकमा पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। विकास कार्यों पर सरकार ने पल-पल की गतिविधियों पर निगाह जमा रखी है।

उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में 13 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हुआ। यह अपने आप मे मील का पत्थर है। आने वाले समय में आमजन को काफी सहूलियत मिलने वाली है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को 127 प्लांट दिए हैं। इससे विकास की गति को काफी बल मिला है। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से 547 प्लांट स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। अब तक लगभग 490 प्लांट लग भी चुके हैं।

Tags: cm yogigorakhpur newsYogi News
Previous Post

किसानों के लिए सदैव तत्पर रही है भाजपा : मनीष शुक्ला

Next Post

पीएम मोदी का उत्तराखंड आना देवभूमि के लिए शुभ क्षण : सीएम पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post

पीएम मोदी का उत्तराखंड आना देवभूमि के लिए शुभ क्षण : सीएम पुष्कर

यह भी पढ़ें

rainfall in north india

मौसम विभाग की चेतावनी : देश के अलग-अलग हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

07/01/2021
Arjun Rampal

सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल हुए कोरोना संक्रमित

18/04/2021

देश में 65.24 लाख लोग कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 74.32 लाख हुई

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version