• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना भेदभाव के हर तबके तक पहुंचाई विकास की किरण : केशव

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे। जहां उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित वंदन गार्डन में 117.71 करोड़ की लागत वाले 165 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिले में 430.79 करोड़ लागत के 22 नए विकास कार्यों कराए जाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा सहित जिले की सभी विधायकों की मौजूदगी में दीप जलाकर की। इसके बाद सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने बटन दबाकर ज़िले के 30 मार्गो व एक लघु सेतु सहित 29.44 करोड़ की लागत के कुल 30 कार्यों का लोकार्पण व 132 मार्गो व 02  लघु सेतु समेत 88.27 करोड़ लागत वाली कुल 134 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री उप्र केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने बताया कि आज यूपी के सभी 75 जिलों में खुशहाली का माहौल है। सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया। केंद्र व प्रदेश सरकार अपने कामों के जरिए जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। इसी प्रकार विश्वास बनाए रखिए,आगे भी खरी उतरेगी। सरकार ने पात्रों को खोज-खोज कर योजनाओं का लाभ दिया। यूपी में निष्पक्षता व पारदर्शिता से लगभग पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी। यूपी में उनकी सरकार ने कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर गुणवत्ता युक्त सड़के बनाई। भू माफियाओं पर सरकार ने हंटर चलाया। उन्होंने कहा कि खीरी जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात दी।

हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहती दिखाई दे रही। सरकार आपके मत के कर्ज को विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के जरिए अदा कर रही हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना से निशुल्क उपचार की व्यवस्था की। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। गांव-गांव बिजली को पहुंचायी। उन्होंने कोविड कालखंड के दौरान सरकार के किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन की चहुओर प्रशंसा हो रही। कोविड के दौरान सरकार ने जनधन खातों में न केवल धनराशि भेजी बल्कि फ्री सिलेंडर भी उपलब्ध कराएं। पीएम गरीब कल्याण योजना के जरिए निशुल्क खाद्यान्न भी मुहैया कराया। इस दौरान ईतना खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया कि उसे खाने के अलावा भी लोगों ने संचित किया।  केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों में काम कर जनता की सेवा कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी तबकों तक पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि जिले में 128792 आवास विहीन लोगों को पीएम आवास योजना ग्रामीण व 27934 लोगों को पीएम आवास योजना शहरी से लाभान्वित किया गया। जिले में 556173 शौचालय बनाए गए। 150367 किसानों को 933. 44 करोड़ की ऋण माफी की। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 610865 किसानों के खातों में 930.52 करोड़ रु. की धनराशि भेजी गई। पीएम फसल बीमा योजना के जरिए 95. 27 लाख की क्षतिपूर्ति की गई। किसानों को 6110 करोड़ फसली ऋण का वितरण हुआ। विभिन्न कृषि निवेश ऊपर 16.17 करोड़ अनुदान राशि किसानों के खातों में भेजी गई। उज्जवला योजना से 439543 परिवारों को लाभान्वित किया। जिले में 10 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुए। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में प्रदेश के सर्वाधिक 425113 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कामों से स्पष्ट छाप छोड़ी है। उनकी सर्वस्व समर्पण की भावना उनके कामों में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपने नेतृत्व से जहां एक ओर पार्टी व संगठन को मजबूत किया। वहीं दूसरी ओर सरकार के कामकाज को भी सहज बनाया। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम से क्षेत्र के विकास व जनकल्याणकारी काम करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौराहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण ही योजनाएं जमीन पर फलीभूत हो रही।

डिप्टी सीएम ने की इन 22 नए विकास कार्यों की घोषणा

लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, मितौली तिराहे से बड़ागॉव होते हुए महोली रोड तक मार्ग के चौड़ीकरण/ उच्चीकरण का कार्य, ऐरा-ईसानगर (अ0जि0मा0) का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, जमुनिया घाट पर पुल एवं पहुॅच मार्ग का निर्माण कार्य, ग्राम गाजीपुर की नहर पुलिया से हरगॉव-पिपरझला मार्ग तक नहर पटरी पर मार्ग का निर्माण कार्य, कस्ता ममरी मार्ग के किमी-5 से परसेहरा सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य, बिजुआ से अम्बारा तक 4 किमी पेन्टेड मार्ग का निर्माण कार्य। गोला रिंग रोड के शेष भाग का निर्माण (अलीगंज मार्ग से बॉकेगंज मार्ग होते हुए गोला खुटार मार्ग तक), कंधरापुर गोमती नदी पर कॉकर घाट पुल का निर्माण कार्य, ढखेरवा चौराहे से गिरजापुरी मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, बिलराया-पनवारी मार्ग के किमी-8 से अयोध्यापुर-रमुआपुर चौडीकरण व सुदृढीकरण का कार्य, बैमरिया से बबियारी मार्ग का निर्माण कार्य, एसडीएनपीडीपी मार्ग के किमी-17 से घुरघुट्टाबुजुर्ग होते हुए एलएसडी मार्ग किमी-22 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, बेलतुआ पीडब्लूडी रोड से संतोष राय के खेत के पास से असेकित बस्ती पसियानपुरवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य,बिलराया-पनवारी मार्ग के किमी-48 से 57 तक चौडीकरण व सुदृढीकरण का कार्य, शमशान घाट होते हुए महेवागंज सम्पर्क मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, राजापुर चौराहे से डानबास्को नहर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य,

एलबीबी बसैगापुर क्रासिंग से फूलबेहड़ बरौला तेन्दुआ सम्पर्क मार्ग, कोरारा से खलीलपुर सम्पर्क मार्ग, पीबी मार्ग ग्राम सिकटिहा से भदूरा मार्ग तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, संसारपुर हजरतपुर मार्ग के किमी-7 से 13 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य,एनएच-730 गोला खुटार मार्ग से मैलानी सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य।

इनकी रही मौजूदगी :

विधायक योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, मंजू त्यागी, अरविंद गिरी, बाला प्रसाद अवस्थी, रोमी साहनी, सौरभ सिंह सोनू, लोकेंद्र प्रताप सिंह, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, डीएम डॉ.अरविंद कुमार चौरसिया, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेंद्र कुमार हरदहा, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एक्स ई एन एनके यादव देवेंद्र सिंह सदन लाल गुप्ता अरुण कुमार जैन, सहायक अभियंता राजेश कुमार मृत्युंजय झा विवेक चौरसिया अंकुर मौर्य।

Tags: keshav
Previous Post

अखिलेश राज में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल थी : मौर्य

Next Post

छत से फायर करने का किया प्रयास, तमंचा मिस होने पर बड़ा हादसा टला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
firing

छत से फायर करने का किया प्रयास, तमंचा मिस होने पर बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें

Hema Malini

रामलला की हेमा मालिनी ने की पूजा अर्चना, शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें

17/02/2024
Mission Rojgar

यूपी के हर जिले में प्रत्‍येक सप्‍ताह आयोजित होगा रोजगार मेला

24/05/2022
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version