• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश राज में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल थी : मौर्य

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को 165 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं मंच से सपा-बसपा पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए और बताया कि 115 करोड़ 71 लाख की सड़कों का मेरे द्वारा शिलान्यास किया गया है।

इससे पूर्व भी 1576 सड़कों का लोकार्पण हो चुका है, जिसकी लागत 1159 करोड़ है। मंच से उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा की 15 वर्षों में जितना विकास इन सरकारों ने नहीं किया उससे ज्यादा विकास भाजपा सरकार आज साढ़े चार वर्ष में कर चुकी है। उन्होंने कहां के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह निश्चित है।

योगी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने भ्रष्टाचार भू माफियाओं व गुंडों का सफाया किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रदेश में आई थी और इसी पर काम करती है। हमारी सरकार ने गरीबों को छत दी। गांव-गांव में घर-घर शौचालय बनवाएं, किसानों के खातों में पैसा भिजवाया, किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने आगे बताया कि जब हमने भू माफियाओं के यहां बुलडोजर चला तो अखिलेश यादव कहते हैं कि अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लो, इस पर हमारा कहना है कि वह अपना चुनाव चिन्ह एके-47 रख लें।

योगी राज में महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं : स्वतंत्रदेव

समाजवादी पार्टी पर आगे तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सड़क के इतनी खराब थीं कि साइकिल से चलना भी मुश्किल था जबकि उनका चुनाव निशान ही साइकिल है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी ने सड़कों का निर्माण करवाया है। भाजपा को लखीमपुर वालों ने तीन बार जनाधार दिया है, हमने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। जबकि विपक्ष में कुछ का साथ कुछ का विकास होता है। हमारी पार्टी में बूथ अध्यक्ष प्रधानमंत्री बन सकता है, चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, हमारी पार्टी कोई भेदभाव नहीं करती है जबकि और पार्टियों में भेदभाव जमकर होता है। नाराज किसानों के बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कोई भी हमसे नाराज नहीं है अगर किसी को कोई पीड़ा है तो हम उस से सीधे संवाद करेंगे।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी मौजूद रहें।

Tags: Keshav mauryalakhimpur newsup news
Previous Post

योगी राज में महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं : स्वतंत्रदेव

Next Post

बिना भेदभाव के हर तबके तक पहुंचाई विकास की किरण : केशव

Writer D

Writer D

Related Posts

marriage
Main Slider

शादी की पार्टी में शामिल होने के दौरान न करें ये गलतियां

07/02/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
CM Vishnudev
राजनीति

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

06/02/2026
Next Post

बिना भेदभाव के हर तबके तक पहुंचाई विकास की किरण : केशव

यह भी पढ़ें

Ambulance drivers' strike

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुरू, 108 और 102 एंबुलेंस सेवा ठप

26/07/2021

CM पुष्कर ने हिमालय यूनाइटेड मिशन की पुस्तक ‘हिमालय दिवस’ का किया विमोचन

09/09/2021

बसंत पंचमी के एक दिन बाद जारी होगा भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version