• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरे कामों की परीक्षा है विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
17/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi

PM interacting with people at Viksit Bharat Sankalp Yatra Exhibition in Varanasi, Uttar Pradesh on December 17, 2023.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) मेरे कामों की परीक्षा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक हमें लाभार्थियों के जरिए मिल रहा है, इससे संतोष तो मिलता ही है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने का बीज है, जो अगले 25 साल में वटवृक्ष बनकर तैयार हो जाएगा। भारत विकसित हो जाएगा तो तमाम मुसीबतों का नामो निशान नहीं होगा। हम मुसीबतों से मुक्त हो जाएंगे। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को यहां कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी क्षेत्र) के दौरान कही। उन्होंने काशीवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं आपके सेवक के नाते तो कार्य करूंगा ही, मगर आपने जो देश का काम दिया है उसमें भी महादेव के आशीर्वाद से कभी पीछे नहीं रहूंगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि यहां के सांसद के नाते मेरा भी दायित्व बनता है कि मुझे भी इस कार्यक्रम में आपके सेवक के रूप में आपकी हिस्सा लेना चाहिए। हमारे देश में सरकारें बहुत आई, योजनाएं भी बहुत बनीं, बातें भी बड़ी-बड़ी हुईं। मगर सोचने वाली बात यह है सरकार जो योजना बनाती है, जिसके लिए बनाती है और जिस लक्ष्य के लिए बनाती है क्या वो बिना किसी परेशानी के सही समय पर लाभार्थियों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए जनता को सरकार के नहीं बल्कि सरकार को जनता के पास पहुंचना होगा। इसी संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए हमने तय किया कि सरकार लाभार्थियों से जाकर मिलेगी और उनसे उनके अनुभव पूछेगी। इससे हमारे कामों का हिसाब-किताब भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये संकल्प यात्रा एक प्रकार से मेरी कसौटी और परीक्षा भी है कि मैंने जो कहा और जो कार्य कर रहा हूं, उसके बारे में जनता क्या कह रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें योजनाओं के लाभार्थियों से आशीर्वाद तो मिलता है ही, मगर सरकारी अफसरों का भी आत्मबल बढ़ता है। सरकारी कागजों पर दस्तखत करके योजनाएं लागू करना सरकारी काम होता है मगर जब उस योजना से किसी गरीब को फायदा मिलता है तो अफसर को भी आत्मसंतोष मिलता है। कागज पर काम सरकारी काम है मगर उसके फीडबैक से सरकारी अफसरों को अपने काम का संतोष होने लगा है।

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि अगर 140 करोड़ देशवासी इस संकल्प से भर जाएं कि अब देश को आगे ले जाना है, हर एक की जिंदगी बदलनी है। तो अगले 25 साल में देश विकसित भारत बनके रहेगा। हम आज जो बीज बो रहे हैं, वो अगले 25 साल में वटवृक्ष बन जाएगा। देश विकसित भारत बन जाएगा। इस वट वृक्ष की छाया आपके ही बच्चों को मिलेगी। इसके लिए संकल्प लेना होगा, मन बनाना होगा। मन बन जाएगा तो मंजिल दूर नहीं। विकसित भारत संकल्प यात्रा हम सबका बहुत बड़ा संकल्प है, जिसे हमें सिद्ध करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू सहित तमाम गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।

Tags: National newspm modiup newsvaranasi newsViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

कल पूर्वांचलवासियों को पीएम मोदी देंगे सौगात, मऊ-दोहरीघाट नई रेल सेवा का करेंगे उदघाटन

Next Post

भावनात्मक और रचनात्मक हैं काशी और तमिलनाडु के रिश्ते: नरेन्द्र मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम युवा एक्सपो में दिखी यूपी के युवाओं की कारोबारी प्रतिभा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ओडीओसी पवेलियन में यूपी के स्वाद का संगम, मास्टर शेफ क्लास में बन रहा मिर्जापुर के गुड़ का ठेकुआ

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई ‘दुनिया की कमान’

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
Next Post
PM Modi in Varanasi

भावनात्मक और रचनात्मक हैं काशी और तमिलनाडु के रिश्ते: नरेन्द्र मोदी

यह भी पढ़ें

ak sharma

बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेकर अपने बकाये से मुक्ति पाये : एके शर्मा

19/06/2022
CM Yogi

उत्तराखंड से पलायन बढ़ना काफी चिंताजनक : योगी आदित्यनाथ

16/11/2024
health policy

बीमा नियामक इरडा ने ग्राहकों के लिए बीमा पॉलिसी को लेकर किए बदलाव

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version