• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भावनात्मक और रचनात्मक हैं काशी और तमिलनाडु के रिश्ते: नरेन्द्र मोदी

Writer D by Writer D
17/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi in Varanasi

PM Modi in Varanasi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के रिश्ते प्राचीन होने के साथ ही भावनात्मक और रचनात्मक हैं। दुनिया के दूसरे देशों में राष्ट्र एक राजनीतिक परिभाषा रही है, लेकिन भारत एक राष्ट्र के रूप में आध्यात्मिक आस्थाओं से भरा है। भारत को एक बनाया है आदि शंकराचार्य और रामानुजाचार्य जैसे संतों ने, जिन्होंने अपनी यात्राओं से भारत की राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। सदियों से अधीनम संत काशी की यात्रा करते रहे हैं। इन यात्राओं और तीर्थ यात्राओं के जरिए भारत हजारों साल से एक राष्ट्र के रूप में अडिग रहा है, अमर रहा है। काशी तमिल संगमम इसी एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत कर रहा है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के द्वितीय संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर कही।

इससे पहले उन्होंने प्राचीन तमिल ग्रंथों का ब्रेल भाषा में अनुवाद किये गये विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया। वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रेन को काशी से हरी झंडी दिखाकर कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से रवाना किया। ये साप्ताहिक ट्रेन कन्याकुमारी से वाराणसी के बीच सीधी रेल सेवा के रूप में शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने एआई टेक्नोलॉजी के माध्यम से पहली बार एक साथ तमिल और हिन्दी में शुरुआती तीन मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने वणक्कम काशी, वणक्कम तमिलनाडु से अपनी बात शुरू करते हुए तमिलनाडु से वाराणसी आये लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अतिथियों को अपना परिवार बताया और कहा कि तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है महादेव के एक घर से उनके दूसरे घर आना। मदुरै मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी के यहां आना। तमिलनाडु और काशीवासियों के बीच प्रेम संबंध अद्वितीय है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि काशी तमिल संगमम की आवाज पूरी दुनिया में जा रही है। इसके लिए सभी मंत्रालयों, यूपी सरकार और तमिलनाडु के नागरिकों को उन्होंने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी तमिल संगमम विभिन्न वर्गों के बीच आपसी संवाद और संपर्क का प्रभावी मंच बना है। इस संगमम को सफल बनाने के लिए बीएचयू और आईआईटी मद्रास भी साथ आए हैं। आईआईटी मद्रास ने बनारस के हजारों छात्रों को मैथ्स में ऑनलाइन सपोर्ट देने के लिए विद्या शक्ति इनिशिएटिव शुरू किया है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की ये भावना उस समय भी नजर आई जब हमने संसद के नये भवन में प्रवेश किया। नये संसद में पवित्र सेंगोल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि हम भारतवासी एक होते हुए भी बोलियां, भाषाओं, वेशभूषा, खानपान रहन-सहन जैसी विविधता से भरे हैं। भारत की विविधता उस आध्यात्मिक चेतना में रची बसी है, जिसके लिए तमिल में कहा गया है कि हर जल गंगाजल है और भारत का हर भूभाग काशी है।

जब उत्तर में आक्रांताओं द्वारा हमारी आस्था के केंद्र काशी पर आक्रमण हो रहे थे तब राजा पराक्रम पांडेयन ने तेनकाशी और शिवकाशी में यह कहकर मंदिरों का निर्माण कराया कि काशी को मिटाया नहीं जा सकता। आप दुनिया की कोई भी सभ्यता देख लीजिए। विविधता में आत्मीयता का ऐसा सहज और श्रेष्ठ स्वरूप आपको शायद ही कहीं मिलेगा। हाल ही में जी20 समिट के दौरान दुनिया भारत की इस विविधता को देखकर चकित थी।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि काशी तमिल संगमम के जरिए देश के युवाओं में अपनी प्राचीन परंपराओं के प्रति उत्साह बढ़ा है। तमिलनाडु से बड़ी संख्या में युवा काशी आ रहे हैं। काशी तमिल संगमम में आने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या में दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री ने काशी और मदुरै का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों महान मंदिरों के शहर हैं। दोनों महान तीर्थस्थल हैं। मदुरै वैगई के तट और काशी गंगई के तट पर। तमिल साहित्य में वैगई और गंगई दोनों के बारे में लिखा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काशी तमिल संगमम का ये संगम इसी तरह हमारी विरासत को सशक्त करता रहेगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत बनाता रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. कामाकोटि, तमिलनाडु के सामाजिक कार्यकर्ता के. अन्नामलाई आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग काशी की सांझ से रूबरू हुए पीएम-सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार की शाम नमो घाट पर ‘काशी तमिल संगमम्’ के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। नमो घाट पर हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में काशी व चेन्नई फाइन आर्ट्स के सदस्यों ने शंखनाद व ऋचा पाठ किया। तमिल गायक, गीतकार व संगीतकार श्री सिडश्रीराम ने अपनी गायिकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम ने काशी व रामेश्वर के अंतरसंबंधों की महिमा को अपने गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।

मेरे कामों की परीक्षा है विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने काशी व रामेश्वर के बीच अपने सुरों से सेतु स्थापित किया। गीत-संगीत से उन्होंने भगवान राम व शिव की स्तुति भी की। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिभूत हो गए।इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन, आईआईटी चेन्नई के निदेशक प्रो. कामाकोटि, तमिलनाडु के सामाजिक कार्यकर्ता के. अन्नामलाई आदि मौजूद रहे।

Tags: kashi tamil sangam expresspm modiup newsvaranasi news
Previous Post

मेरे कामों की परीक्षा है विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं, रिहाई के तुरंत बाद ED ने की कार्रवाई

31/10/2026
अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

यह भी पढ़ें

CM Pema Khandu

अरुणाचल के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

06/02/2024
corona in lucknow

राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, एक बार फिर हुआ आंकड़ा हजार के पार

03/04/2021
UGC NET Admit Card Released

DDA पटवारी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, direct link से करें डाउनलोड

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version