• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी ने दिया एनडीए सांसदों को महामंत्र, कहा- देश की सेवा प्रथम दायित्व

Writer D by Writer D
02/07/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  ने मंगलवार को अपनी सरकार के तीसरे कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक को संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों को उनके कर्तव्य निर्वहन का महामंत्र दिया। उन्होंने कहा, सांसदों का प्रथम दायित्व देशसेवा है।

यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  ने की। एनडीए के सभी साथियों ने उनका फूल माला से अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को देश की सेवा करने, संसद में नियमों के आधार पर आचरण करने के साथ कई मंत्र दिए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ने सभी सासंदों का देश की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को शुभकानाएं देते हुए कहा कि सांसद किसी भी दल के हों, उनके लिए देश की सेवा प्रथम दायित्व है। देश को ऊपर रख कर काम करना है।

किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  ने सासंदों के संसद में आचरण पर भी मार्गदर्शन दिया। प्रधानमंत्री ने हर एक सासंद को अपने -अपने क्षेत्र के विषय को प्रभावी तरीके से रखने के साथ नियम के मुताबिक आचरण करने की सलाह दी। इसके साथ उन्होंने संसादों को अपनी- अपनी रुचि में महारत विकसित करने का आग्रह भी किया । प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सांसदों से आग्रह किया है कि वे सदन के नियमों और लोकतंत्र की परंपरा के अनुरूप आचरण करें। खासकर पहली बार चुन कर आए सांसदों को सदन के नियमों के अनुरूप आचरण करने का मंत्र दिया।

अग्निवीर, हिंदू, अल्पसंख्यकों…, राहुल गांधी के भाषण के ये शब्द संसद की कार्यवाही से हटाए गए

उन्होंने (PM Modi)  कहा कि अच्छा सांसद बनने के लिए नियमों की जानकारी के साथ तथ्यों के साथ अपनी बातों को सदन में रखना चाहिए। किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक में एनडीए के सभी दलों के बीच अच्छा समन्वय देखने को मिला। बैठक में एनडीए के सभी साथी सम्मलित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सासंदों से परिवार सहित प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को जानना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए । इसके साथ सासंदों को बेवजह बयानबाजी से बचने की सलाह भी दी।

Tags: delhi newsNational newsParliament Sessionpm modi
Previous Post

बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी कोर्ट पर गिरा और चली गई जान, 17 साल की उम्र में कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत

Next Post

SEBI ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को दिया तगड़ा झटका, जारी किया कारण बताओ नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
SEBI

SEBI ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को दिया तगड़ा झटका, जारी किया कारण बताओ नोटिस

यह भी पढ़ें

land explodes

तेज धमाके के साथ जमीन फटी, आग और जहरीली गैस के रिसाव से लोगों में दहशत

18/05/2021
Bigg Boss

साजिद खान पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अब्दु का मज़ाक उड़ाने पर जमकर लताड़ा

16/12/2022
cm yogi

पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व से विश्व में जमी भारत की धमक : सीएम योगी

04/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version