• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी, TMC समर्थक महिलाओं पर कर रहे हमले

असम में आश्रय लेने वाली महिलाओं ने सुनाई आपबीती

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
bengal voilence

bengal voilence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया था। जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। डर के मारे जान हथेली पर लेकर लोग अपना घर-बार, पशुधन सब कुछ छोड़कर एक वस्त्र में भागकर असम चले आए। करीब 500 से अधिक भाजपा समर्थक पश्चिम बंगाल तथा आसपास के इलाकों को छोड़कर असम के धुबरी जिला में शरण लिए हुए हैं।

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में अब तक राजनीतिक हिंसा जारी है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हिंसा पर चिंता जताई है। इस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। राज्य में हिंसा, हत्या, बर्बरता, आगजनी, लूटमार और हत्या बेरोकटोक जारी है। भाजपा के कई ऑफिस को जला दिया गया है। घर में घुसकर मारपीट और लगातार धमकी दी जा रही है। महिलाओं को भी निशाना बनाकर टीएमसी कार्यकर्ता महिलाओं के साथ गाली गलौज कर रहे हैं।

असम में शरण लेने पहुंची महिलाओं ने अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि पुरुष के साथ-साथ महिलाओं पर अत्याचार किया गया। गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं, उन्हें मारा-पीटा गया। घर बार तोड़कर धन-संपत्ति लूटमार किया गया और पश्चिम बंगाल न छोड़ने पर जान से मार डालने की धमकी दी गयी। जिसके कारण वे अपना गांव, घर, पशुओं को छोड़कर वे सब असम चले आए। महिलाओं ने कहा कि उनका भविष्य अब अनिश्चिता में घिर गया है। इनमें से कई लोगों ने असम में रहने वाले अपने सगे संबंधियों के घर में शरण लिया है।

लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा : अखिलेश

उधर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल समर्थकों के गुंडों ने उनके कई कार्यकर्ताओं की हत्या की है, लूटमार और महिलों पर हमला किया है। घर में तोड़फोड़ की गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानें जला दी गईं। पार्टी कार्यालय में उत्पात मचाने के साथ ही उसमें आग लगा दी गई। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हिंसा के कारण पश्चिम बंगाल से भाग कर अपनी जान बचाने के लिए लोग तीन दिनों से धुबरी जिला के आगमनी सीमावर्ती इलाके रंगपगली में शरण लिए हुए हैं। पश्चिम बंगाल के तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झावकुटी और गोपालेरकुटी गांव के भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं पर मतगणना के बाद हमले किये जा रहे हैं। इस प्रकार अत्याचार से जान हथेली पर लेकर लोग भागकर असम में आ गए हैं।

बोरिंग से पानी की जगह निकली गैस, पाइप से निकलती आग को देखकर हैरान हुए लोग 

वर्तमान समय में पूरा देश कोविड संक्रमण से जूझ रहा है, ऐसे समय में इन असहाय लोग राजनीतिक हिंसा के शिकार हो रहे हैं और उन पर अत्याचार किये जा रहे हैं। स्वाधीनता के बाद देश के बंटवारे के समय जिस तरह से लोग अपना घर बार छोड़कर भागे थे, उसी तरह से वर्तमान समय में भी लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब सभी को असम में भोजन और आश्रय दिया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण के दौर में दूसरे राज्यों से भारी संख्या में आने वाले लोगों के कारण संक्रमण फैलने के खतरे से लोग चिंतित हो रहे हैं। क्योंकि बिना कोविड- परीक्षण के इतने लोगों के आगमन ने लोगों को डरा कर रख दिया है। मालूम हो कि बीते तीन दिन में असम में शरण लेने वाले लोगों की धुबरी जिला प्रशासन ने कोविड परीक्षण करने की व्यवस्था की है।

Tags: Bengal Newsbengal updatesbengal voilence
Previous Post

लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा : अखिलेश

Next Post

कोरोना पॉजिटिव NSG जवान को नहीं मिल सका बेड, रास्ते में तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Corona positive NSG jawan

कोरोना पॉजिटिव NSG जवान को नहीं मिल सका बेड, रास्ते में तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

UPSC recruitment

यूपीएससी में विभिन्न पदों की 44 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू

11/10/2020
Omprakash Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

12/04/2024
Grandma fell in love with a 20 year old boy

20 साल के युवक के इश्क में पागल हुई दादी अम्मा, पकड़े जाने पर कर रही है ये जिद…

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version