नई दिल्ली| अनुष्का शर्मा अबुधाबी में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला देखने पहुंचीं। अनुष्का शर्मा के साथ युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री भी नजर आईं। दोनों की स्टेडियम से फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए धनश्री और अनुष्का एक सीट छोड़कर बैठी हैं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘पोपटलाल’ हुए गोकुलधाम सोसाइटी से लापता!
अनुष्का और धनश्री की फोटोज को देखकर लग रहा है कि दोनों साथ में मैच को खूब एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का ने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहना है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। वहीं धनश्री ने एक प्रिंटेड ड्रेस पहना है।
अनुष्का ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, अगर समय-समय पर धारणा या परसेप्शन की खिड़की को साफ किया जाता रहे, तो जो दिखाई देगा वह सच होगा।
यह विचार ‘द मैरिज ऑफ हेवन एंड हेल’ के कवि विलियम ब्लेक द्वारा लिखी गई एक पंक्ति पर आधारित है। उन्होंने लिखा था कि मनुष्य को अपनी बनाई गई धारणाओं के दरवाजे को साफ करते रहना चाहिए। जो यह नहीं करता है वह अपनी संकीर्ण सोच से ही पूरी दुनिया को देखता है।









