Business

Amazon में बड़ी छंटनी की तैयारी, 14 हजार कर्मचारियों से छिन जाएगी नौकरी

Amazon के कर्मचारियों के लिए एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेजन साल 2025 की शुरुआत तक 14000 मैनेजर पदों में कटौती करने जा रहा है, ताकि 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर के बीच सालाना कॉस्‍ट सेविंग की जा सके। अगर अमेजन छंटनी करता है तो जल्‍द ही मैनेजर लेवल पर 14000 कर्मचारियों को निकाला सकता है।

Amazon इस छंटनी से कंपनी के ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स में 13 प्रतिशत की कमी लाएगी, जिससे मैनेजर्स की संख्या 105,770 से घटकर 91,936 हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से ये फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है, जब इससे ठीक पहले कंपनी ने कम्‍युनिकेशन एंड सस्‍टेनेबिलिटी डिविजन में भी छंटनी की थी। कंपनी ऐसा कर अपने कामकाज को फिर से व्‍यवस्थित करने और टीमों को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही है।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी CEO एंडी जेसी की कॉर्पोरेट फैसले लेने के प्रोसेस को आसान बनाने और वर्क स्किल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्‍सा है। कार्यकारी अधिकारी ने 2025 की पहली तिमाही तक मैनेजर्स के मुकाबले इंडिविजुअल कंट्रीब्‍यूटर के रेश्‍यो को कम से कम 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है।

दिहुली नरसंहार में 4 दशक बाद आया फैसला, 3 दोषियों को फांसी की सजा

मैनेजर लेवल का फिर से तैयार करके, Amazon नौकरशाही को कम करने और वर्कफ्लो की रफ्तार में सुधार करने की कोशिश कर रहा है। मॉर्गन स्टेनली के एक एक्‍सपर्ट ने अनुमान लगाया गया कि इस पहल के तहत लगभग 13,834 मैनेजर वाली पॉजिशन खत्म हो जाएंगी, जो अमेजन की कॉस्ट कटिंग कोशिशों में अहम योगदान देगा।

नौकरी में कटौती के अलावा, अमेजन ने कई कॉस्‍ट कटिंग पॉलिसी शुरू कीं, जिसमें एक ‘ब्‍यूरोक्रेसी टिपलाइन’ भी शामिल है, जिसके जरिए कर्मचारियों की कमियों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं। मैनेजर को खास उपायों को लागू करने के भी निर्देश दिए गए, जैसे सीनियर लेवल पर नई हायरिंग को रोकना, डायरेक्ट रिपोर्ट की संख्या बढ़ाना और सैलरी की समीक्षा करना।

Related Articles

Back to top button