Categorized

एक हफ्ते में दाल, तेल से लेकर आटा-चावल तक के दाम में 15 फीसद तक की आई गिरावट

नई दिल्ली| पिछले एक हफ्ते में दाल के दाम में 15 फीसद तक की गिरावट आई है। वहीं सरसों तेल में करीब 12 फीसद तो सोया ऑयल में 11 फीसद की कमी दर्ज की गई। ये आंकड़े सरकारी हैं।

उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक एक अक्टूबर के मुकाबले आज यानी 8 अक्टूबर को चावल, गेहूं, दाल, आटा, तेल, चीनी, आलू और प्याज सब सस्ते हो गए हैं। इनके औसत खुदरा मूल्य में 21 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है।

अगर बात मोहल्ले के किराना दुकानों की करें तो अरहर दाल अभी भी सौ के पार बिक रहा है। वहीं आलू-प्याज के दाम में कोई राहत नहीं मिली है। टमाटर जरूर थाड़ा सस्ता हुआ है पर अभी भी वो 50 के ऊपर ही बैटिंग कर रहा है।

रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे पर अमेजन ने भेजा Future Group को नोटिस

अगर थोक भाव की बात करें तो सात अक्टूबर को दिल्ली मंडी में सरसों तेल 13,187 रुपये, मूंगफली तेल 16,117 रुपये, सूरजमुखी 12,454 रुपये, सोया रिफाइंड 10,989 रुपये, पाम ऑयल 9,744 रुपये, वनस्पति 10,769 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

अगर दालों की बात करें तो चना दाल 5,750 से 5,950,  मूंग दाल 8,250 से 8,550, उड़द दाल 7,950से 8,150, अरहर दाल 8,150से 8,350 रुपये प्रति क्विंटल रही।

Related Articles

Back to top button