• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अर्जुन अवॉर्ड विजेता DSP की गोली मारकर हत्या, इस हाल में मिली लाश

Writer D by Writer D
02/01/2024
in पंजाब
0
Dalbir Singh Deol

Dalbir Singh Deol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालंधर। पंजाब के जालंधर में संगरूर में तैनात डीएसपी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। डीएसपी दलबीर सिंह देओल (DSP Dalbir Singh Deol) की लाश सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जालंधर के ही एक गांव में डीएसपी दलबीर की कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी। इस दौरान इन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चला दी थी। लेकिन अगले दिन गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गई थी।

ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि हमें किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी की लाश पड़ी हुई है। हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लाश डीएसपी दलबीर की है। जो कि संगरूर में तैनात थे। उनके सिर पर चोट भी लगी हुई थी।

पंजाब पुलिस शुरुआत में इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिली है। घटना के बाद से डीएसपी की सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है।

गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है: सीएम योगी

डीएसपी के दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात को उन्होंने नये साल की पार्टी के बाद डीएसपी को बस स्टैंड के पीछे छोड़ दिया था। घटना के वक्त डीएसपी के साथ उनके गार्ड मौजूद नहीं थे। पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में डीएसपी के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि डीएसपी की मौत से संबंधित कोई सुराग मिल सके।

मृतक डीएसपी के भाई रंजीत सिंह ने बताया कि हमे पुलिस ने दलबीर की लाश मिलने की सूचना दी। उनके सिर पर चोट लगी है। मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बता दें, दलबीर सिंह एक जानेमाने वेटलिफ्टर थे और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Tags: DP Dalbir Singh DeolPunjab NewsPunjab Police
Previous Post

ऊर्जा मंत्री ने किया 24 घंटे बिजली देने का वादा

Next Post

केरल से लखनऊ लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
पंजाब

CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI करेगी जांच

05/10/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
corona positive

केरल से लखनऊ लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Supreme Court

आलोचना को सकारात्मक रूप में लेना जरूरी

21/05/2021
white Candles

उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाना होता है शुभ

25/08/2020

बिहार एसटीईटी परीक्षा पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला किया सुरक्षित

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version