• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

Writer D by Writer D
20/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Millet

Millets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government)  श्रीअन्न (मिलेट्स) (Millet)  के प्रोत्साहन पर पूरा ध्यान रखी है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत योगी सरकार एक तरफ जहां आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन कर रही है, वहीं किसानों द्वारा इसकी खरीदारी पर भी काफी जोर दे रही है।

योगी सरकार की पारदर्शी प्रक्रिया से अब तक 2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा (Millet)  की खरीद की जा चुकी है। इसके लिए 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्रों से खरीद की गई है। इस मद में किसानों को 2786.55 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं योगी सरकार ने किसानों को पहले ही बड़ी सौगात देते हुए बाजरा का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है।

अलीगढ़ मंडल में 6691 व आगरा में 6364 मीट्रिक टन की हुई खरीद

बुधवार तक बाजरा (Millet) की खरीद सर्वाधिक अलीगढ़ मंडल में हुई है। अलीगढ़ मंडल में कुल 6691.30 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। मंडल के हाथरस में 2180.20 मीट्रिक टन, अलीगढ़ में 1751.45, कासगंज में 1429.20 व एटा में 1330.45 मीट्रिक टन क्रमिक बाजरा की खरीद हुई। वहीं आगरा मंडल के फिरोजाबाद में 3019.20, आगरा में 1865. 65, मैनपुरी में 1062.05 व मथुरा में 418. 05 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है।

40 जनपदों में 2612 किसानों से की जा चुकी है खरीद

बुधवार तक 40 जनपदों में 2612 किसानों से खरीद की जा चुकी है। फिरोजाबाद में 493, हाथरस में 448, आगरा में 447, अलीगढ़ में 351, एटा में 235, कासगंज में 190, मैनपुरी में 180, मथुरा में 86, बदायूं में 46, औरैया में 39, इटावा में 38, बुलंदशहर में 31, कानपुर देहात में 21, फर्रुखाबाद में 4, संभल में 3 किसानों से बाजार की खरीद की जा चुकी है। वहीं किसानों से अन्य स्थानों पर भी तेजी से खरीदारी जारी है।

बाजरा (Millet) की खरीद के लिए 369 क्रय केंद्र स्थापित

सूबे में बाजरा (Millet) की खरीद के लिए 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें बुलंदशहर में 9, गौतमबुद्ध नगर में 2, मुरादाबाद में 5, रामपुर में 6, संभल में 8, अमरोहा में 2, बरेली में 9, बदायूं में 18, शाहजहांपुर में 7, सीतापुर में 6, हरदोई में 8, उन्नाव में 5, आगरा में 19, मथुरा में 15, मैनपुरी में 12, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में 19, एटा में 12, कासगंज में 15, हाथरस में 14, कानपुर नगर में 5, कानपुर देहात में 11, इटावा में 15, फर्रुखाबाद व कन्नौज में 6-6, औरैया में 14, बलिया-वाराणसी में 7-7, चंदौली में 3, जौनपुर में 8, गाजीपुर में 11, मीरजापुर में 10, संत रविदास नगर में 8, प्रयागराज में 6, कौशांबी में 9, फतेहपुर में 5, प्रतापगढ़, बांदा व जालौन में 8-8 तथा चित्रकूट में 5 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Tags: farmersLucknow Newsmillet festivalmillets cropsup newsYogi News
Previous Post

अब निवेशकों के साथ हुए क़रार को धरातल पर उतारने का होगा काम: सीएम धामी

Next Post

1.25 करोड़ परिवारों को दिसंबर 2023 तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Dev Deepawali
Main Slider

देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट

05/11/2025
gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Next Post
CM Yogi

1.25 करोड़ परिवारों को दिसंबर 2023 तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने जारी किया निर्देश

09/01/2024
CM Dhami

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

10/10/2022
Electricity

यूपी की जनता को लगेगा 440 वॉल्ट का झटका, जून में बढ़कर आएगा बिल

28/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version