• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जवाद’ की दस्तक के साथ शुरू हुई बरसात, NDRF की 64 टीमें तैनात

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, ओडिशा, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
Cyclone Ditwah

Cyclone Ditwah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा का गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ (Cyclone Jawad) में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात के आज उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ेगा।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) कल (रविवार) यानी 05 दिसंबर को पुरी के तट पर पहुंचेगा। तूफान की दस्तक के साथ पुरी में आज (शनिवार) सुबह से ही बारिश हो रही है। साथ ही समंदर में भी लहरें गति पकड़ रही हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए 64 टीमें तैनात कर दी है।

तूफान के दस्तक देने के दौरान हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे के आस-पास रह सकती है। ओडिशा के गंजम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों पर तूफान का असर अधिक हो सकता है। ओडिशा तट पर दस्तक देने के बाद तूफान की गति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) के मद्देनजर राज्य के 19 जिलों में 4 दिसंबर को स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। इसमें गंजाम, गजपती, पूरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपड़ा, कोरापुट, रायगढ़, कटक, खोर्दा, कंधमाल, केंदुझर, अंगुल, ढेंकानल, बालेश्वर, भद्रक, जजपुर, मलकानगिरी और मयूरभंज जिलों के नाम शामिल हैं। वहीं, ओडिशा सरकार ने सरकारी अधिकारियों की सप्ताहिक अवकाश यानी रविवार की छुट्टी भी रद्द कर दी है।

संभावित तूफान प्रभावित इलाकों में पुलिस प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सतर्क कर रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रविवार तक मध्य एवं उत्तर बंगाल की खाड़ी में मछुआरों के लिए समंदर किनारे ना जाने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 65 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और ओडिशा तट पर शनिवार की शाम से अगले 12 घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। चक्रवाती तूफान के समंदर तट से टकराने के दौरान 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश से सटे सभी रेल जोन को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 4-5 दिसंबर के लिए रद्द किया है।

रद्द की गई ट्रेनों में 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, 22644 पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस, 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस और 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

Tags: antional newsCyclone JawadCyclone Jawad alertCyclone Jawad newsCyclone Jawad updatesorrisa newspuri news
Previous Post

इस उम्र के बच्चों को निशाना बना रहा है Omicron, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Next Post

ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Forehead
Main Slider

बड़े माथा दिखेगा छोटा, अप्लाई करें ये ब्यूटी हैक्स

21/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

इस तरह से चुनें मेकअप बेस, मिलेगा परफेक्ट लुक

21/05/2026
shiva
Main Slider

घर पर बनी रहेगी शनि देव की कृपा, इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़

21/05/2026
Heart Line
Main Slider

आपकी हथेली मौजूद ये रेखाएं बनाती है सरकारी नौकरी के योग

21/05/2026
Ganga Dussehra
धर्म

गंगा दशहरा पर जानें पूजन की सही विधि

21/05/2026
Next Post
Murder

ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी से पूर्व राज्यपाल बेबी मौर्य ने की भेंट

22/08/2022
ashutosh tandon

31 मार्च तक पूरी हो सभी पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाएं : आशुतोष टंडन

01/03/2021
hearing on sc/st act

एससी/एसटी कानून के तहत जमानत अर्जी पर सुनवाई की समय सीमा तय

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version