Categorized

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू

नई दिल्ली| राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय समन्वयक, (पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर) ने प्रारंभिक शिक्षा में टीचर बनने के लिए जरूरी दो वर्षीय अध्यापक शिक्षा कोर्स डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है। नए शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2020 तक काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क राशि (3000 रुपये) जमा करवा सकते हैं। कॉलेज ऑप्शन का चयन करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है।

आज जारी हुये नीट एमडीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड

आपको बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग कार्यक्रम रोक दिया गया था।

वरीयता प्राप्त सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग शुल्क जमा कराकर काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी अधिकतम कॉलेज ऑप्शन का चयन करें जिससे कि उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सके। कॉलेज आवंटन न होने की स्थिति में वे खुद-ब-खुद इस प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। उनका काउंसलिंग शुल्क बाद में लौटा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button