• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 10 वर्ष की कैद

Writer D by Writer D
26/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले के अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) काशी प्रसाद सिंह यादव की अदालत ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में आठ साल पहले शौच के लिए अरहर के खेत में गई नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को दोषी पाये जाने 10 वर्ष के कारावास (Imprisonment) व 15 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन के अनुसार जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की निवासी वादिनी ने मुकदमा पंजीकृत करवाया था कि वह 16 वर्ष की है और कक्षा 9 में पढ़ती है। 26 फरवरी 2015 को दिन में वह घर से कुछ दूर अरहर के खेत में शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव का सलमान कुरैशी व उसके दो अन्य साथी खेत में घुस गए और जबरदस्ती पकड़कर अरहर के खेत में उसके साथ बलात्कार किए। जिससे वह बेहोश हो गई।

शाम चार बजे करीब कराहने की आवाज सुनकर बगल के खेत की औरत उसकी मां को बुलाकर लाई तब उसे जौनपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, किन्तु डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया, लेकिन गरीबी की वजह से उसे बीएचयू नहीं ले जाया गया और जौनपुर में ही एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। आराम होने पर पीड़िता ने 3 मार्च 2015 को मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस ने विवेचना करके तीन आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसमें एक आरोपी नाबालिग था, जिसका मामला जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी सलमान को दुष्कर्म के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया, जबकि दूसरे आरोपी आशिक को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

हत्या मामले में प्रेमी युगल को आजीवन कारावास

Next Post

पांच वर्षीय अज्ञात बालिका का शव बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
M-PACS
उत्तर प्रदेश

सहकार से समृद्धि : एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर

17/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
Next Post
The entire family was found dead

पांच वर्षीय अज्ञात बालिका का शव बरामद

यह भी पढ़ें

अपराधी अगर दो शब्द सुन ले यो..गी.. तो उसकी दिल की धड़कन रुक जाती है : राजनाथ

31/08/2021
delhi weather

नई दिल्ली : कोहरे और जबरदस्त ठंड की दोहरी मार झेल रही जनता

14/01/2021
Surya Grahan

सूर्य ग्रहण में ना खाएं ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version