• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच वर्षीय अज्ञात बालिका का शव बरामद

Writer D by Writer D
26/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में हाईवे किनारे एक खाली प्लाट में बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने प्लाट में भरे पानी में एक बालिका का शव (Dead Body) तैरता देखा।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है। लक्ष्मी नगर स्थित एक खाली प्लाट में भरे पानी में एक बच्चे का शव तैर रहा था। उस पर मक्खी और कुछ पक्षी बैठे हुए थे। बच्चे का शव (Dead Body) मिलने की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस ,फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गयी और शव (Dead Body) को पानी से बाहर निकलवाया गया। शव एक लगभग पांच वर्षीय बालिका का था। उसके शरीर पर कीड़े लग चुके थे और पानी में तैरने पर कुछ पक्षियों ने भी क्षतविक्षित कर दिया था। कयास लगाया जा रहा है कि बालिका की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंका गया है।

फिलहाल पुलिस बालिका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। बालिका के मृत शरीर का फोटो खींच कर पीआरओ सेल पर अपलोड किया गया है जिससे बच्ची की पहचान हो सके। बच्ची लाल रंग की छींट की बनियान पहने हुए है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बालिका की हत्या और मौत की गुत्थी सुलझेगी। इसके बाद ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जायेगी।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 10 वर्ष की कैद

Next Post

चेक बाउंस होने पर मिला इतने महीने का कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Imprisonment

चेक बाउंस होने पर मिला इतने महीने का कारावास

यह भी पढ़ें

GDP

देश की अर्थव्यवस्था ने दी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर रही 6.3 फीसदी

30/11/2022
belgium dog in army

बेल्जियम के कुत्तों को अब गलवान-सुल्तान जैसे नामों से पुकारेंगे जवान

30/12/2020
abhay singh

सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार, समर्थकों से बोले- अब तुम्हारे हवाले चुनाव

19/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version