• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
18/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Ram Sutar

Ram Sutar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार (Ram Sutar) का निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 19 स्थित अपने आवास पर लगभग 100 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को इन्होंने ही डिजाइन किया था। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘महाराष्ट्र भूषण’ से सम्मानित किया था। इससे पहले वे पद्मश्री, पद्मभूषण और टैगोर पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके थे।

राम सुतार (Ram Sutar) का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडूर गांव में एक साधारण बढ़ई परिवार में हुआ था। बचपन से ही कला के प्रति उनका गहरा झुकाव था। उनकी प्रतिभा को उनके गुरु रामकृष्ण जोशी ने पहचाना और उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित जे।जे। स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया। यहीं से उनकी मूर्तिकला की यात्रा शुरू हुई, जो आगे चलकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति तक ले गई।

सरकारी नौकरी छोड़ बनाने लगे मूर्तियां

1959 में राम सुतार (Ram Sutar) दिल्ली आए और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में नौकरी शुरू की, लेकिन कला के प्रति समर्पण इतना गहरा था कि कुछ समय बाद उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह मूर्तिकला को ही अपना जीवन बना लिया। 1961 में गांधीसागर बांध पर देवी चंबल की 45 फुट ऊंची प्रतिमा ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई। इसके बाद संसद भवन परिसर में गोविंद वल्लभ पंत की आदमकद प्रतिमा सहित कई महत्वपूर्ण कृतियां उन्होंने तैयार कीं।

संसद भवन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की ध्यान मुद्रा वाली प्रतिमा उनकी सबसे चर्चित रचनाओं में से एक है। इसके अलावा महाराजा रणजीत सिंह, छत्रपति साहू महाराज, इंदिरा गांधी, जयप्रकाश नारायण, महात्मा फुले, पंडित नेहरू और शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं भी देश के कई हिस्सों में स्थापित हैं।

इन्होंने इन प्रसिद्ध मूर्तियों को दिया आकार

राम सुतार (Ram Sutar) ने पत्थर, संगमरमर और कांस्य जैसे कई माध्यमों में काम किया, लेकिन कांस्य उनकी सबसे प्रिय धातु रही। उनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध कृति गुजरात में स्थित 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जो आज भी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसके अलावा बेंगलुरु की विशाल शिव प्रतिमा, पुणे के मोशी में संभाजी महाराज की प्रतिमा और अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर स्थापित विशाल वीणा भी उनकी कला का उदाहरण हैं।

दक्षिण गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांसे की भव्य प्रतिमा राम सुतार की नवीनतम कृति है।

Tags: Ram Sutar
Previous Post

मुख्यमंत्री का विजन और जनता का विश्वास सर्वोपरि-डीएम

Next Post

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की डेट घोषित, ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

बाल धोते समय इन बातों का रखे खास ध्यान

22/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

21/04/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Murder
Main Slider

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

21/04/2026
Next Post
UGC NET

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की डेट घोषित, ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल

यह भी पढ़ें

cotton clothes

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

12/07/2023
CM Dhami

एबीवीपी का इतिहास गौरवशाली: सीएम धामी

04/01/2023
Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कैद की सजा

08/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version