• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की डेट घोषित, ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल

Writer D by Writer D
18/12/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
UGC NET

UGC NET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 31 दिसंबर से किया जाएगा। कुल 85 अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए परीक्षा होगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

(UGC NET) परीक्षा 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। एग्जाम का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और PhD में एडमिशन के लिए किया जाता है। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा डेट से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। UGC NET एग्जाम साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहला सेशन जून में और दूसरा दिसंबर में होता है। एग्जाम एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।

ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल

– आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
– सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल पीडीएफ के रूप में स्क्रीम पर आ जाएगा।
– अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

 

UGC NET जून 2025 की परीक्षा 18 से 21 जून तक हुई थी और इसका रिज़ल्ट 21 जुलाई को घोषित किया गया था। जून 2025 सेशन के लिए कुल 10,19,751 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,52,007 परीक्षा में शामिल हुए।

परफॉर्मेंस और कट-ऑफ स्कोर के आधार पर, 5,269 उम्मीदवार JRF और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप दोनों के लिए क्वालिफाई हुए, 54,885 असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और PhD एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए थे और 1,28,179 उम्मीदवार सिर्फ PhD एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए थे।

Tags: UGC NET
Previous Post

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

दिवंगत पत्रकार के परिजन सीएम धामी से मिले

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
Next Post
CM Dhami

दिवंगत पत्रकार के परिजन सीएम धामी से मिले

यह भी पढ़ें

प्रणब मुखर्जी

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, मृत्यु की खबर मात्र अफवाह : अभिजीत मुखर्जी

13/08/2020
twins daughters

13 माह की बच्ची के पेट में मिला 250 ग्राम का भ्रूण, जानें पूरा मामला

25/06/2021

नवरात्रि के प्रथम दिन देवभूमि उत्तराखण्ड आना सौभाग्य : पीएम मोदी

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version