• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1857 की क्रांति के वीर सपूतों को सीएम योगी ने किया नमन

Writer D by Writer D
10/05/2022
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को क्रांति दिवस (Kranti Diwas) के मौके पर यहां 1857 की क्रांति के वीर सपूतों को नमन किया।

इस अवसर पर उन्होने 66.71 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही रैपिड रेल निर्माण कार्यों और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण भी किया।

हेलीकॉप्टर से शाम करीब पांच बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री क्रांति दिवस (Kranti Diwas) के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और क्रांति साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। शहीद स्मारक और विक्टोरिया पार्क में शहीदों को श्रद्धांजली देने के साथ ही विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 8.61 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास और 58.10 करोड़ की ग्यारह परियोजनाओं का लोकार्पण किया। बाद में मुख्यमंत्री दस मई 1857 की क्रांति को 165 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल तथा लाइट एंड साउंड योजना का लोकार्पण किया।

मोदी और योगी की सरकार काशी में 75 अमृत सरोवरों का करेगी विकास

इसके अलावा श्री योगी ने रैपिड रेल निर्माण कार्यों और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि आईटीएमएस कंट्रोल को गृह मंत्रालय के सर्विलांस सिस्टम से जोड़े जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे हर समय ट्रैफिक पर नजर रखी जा सकेगी।

1857 की 165वीं वर्षगांठ पर आज क्रांतिवीरों की याद में नमन करने के लिए पूरे शहर से भीड़ उमड़ आई। शहर में एक दिन पहले से ही अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। खास तौर पर क्रांति दिवस को भव्य बनाने के लिए विक्टोरिया पार्क (उस समय की जेल) और शहीद स्मारक में अनेक कार्यक्रम कराये गये।

बागवानी को किसानों की आय बड़ा स्रोत बनाएगी योगी सरकार

उल्लेखनीय है कि 10 मई 1857 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला मेरठ से भड़क उठी थी। फिरंगियों के कार्यालयों, निवास स्थानों और होटलों आदि को आग के हवाले करते हुए दो हजार क्रांतिदूत कारागार से अपने देशभक्त सिपाहियों को मुक्त कराकर दिल्ली को ओर कूच कर गये थे।

Tags: cm yogikranti diwasmerrut newsup news
Previous Post

मोदी और योगी की सरकार काशी में 75 अमृत सरोवरों का करेगी विकास

Next Post

IPL 2022: लखनऊ को रौंद कर प्ले ऑफ में पहुंचा गुजरात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Next Post

IPL 2022: लखनऊ को रौंद कर प्ले ऑफ में पहुंचा गुजरात

यह भी पढ़ें

मतदान शुरू

उप्र की सात सीटों पर मतदान शुरू, 24.34 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

03/11/2020

MLC Election: बृजेश सिंह ने वापस लिया नामांकन, चुनावी मैदान में डटी पत्नी अन्नपूर्णा

24/03/2022
Bhai Dooj

जानें कब है भाई दूज, नोट कर लें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version