• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी और योगी की सरकार काशी में 75 अमृत सरोवरों का करेगी विकास

Writer D by Writer D
10/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Modi-Yogi

Modi-Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। राजा महाराजाओं ने कुंड और तालाबों के महत्व को समझते हुए अपने राज्य में न सिर्फ इनको खुदवाया बल्कि इनकी देखरेख पर भी विशेष ध्यान दिया था। इन शासकों को सरोवरों से होने वाले भूजल प्रबंधन के गुणों की भी बखूबी जानकारी थी। उनको पता था, तालाब व कुंड में संचित जल की भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। देश के आज़ादी की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। ऐसे में मोदी और योगी (Modi-Yogi) की सरकार काशी में 75 अमृत सरोवरों  का  विकास कर रही है ।

पर्यावरण, भूजल प्रबंधन और राष्ट्रीयता का प्रतीक होंगे सरोवर

पर्यावरण , भूजल प्रबंधन और राष्ट्रीयता का प्रतीक होंगे सरोवर।  सरोवरों का सौंदर्यीकरण और हरियाली कराकर रमणीय स्थल बनाएगी। अमृत सरोवर के विकास के लिए सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के गांव को प्राथमिकता देगी। राष्ट्रीय पर्वों पर अमृत सरोवर के पास तिरंगा झंडा रोहण की व्यवस्था भी होगी। 15 अगस्त 2022 तक अमृत सरोवरों के विकास का काम पूरा होना है। पूर्व की सरकारों के ध्यान न देने से ,समय के साथ या तो तालाब पटते चले गए या इनकी दशा ख़राब होती चली गई।

देश के आज़ादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत सभी लोकसभा क्षेत्रों में अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक अनूठी योजना बनाई गई है।  जिसमे काशी में 75 अमृत सरोवरों का विकास किया जायेगा।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर का विकास होगा

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि अमृत सरोवर को ग्राम पंचायत के द्वारा एक रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। अंततः प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर का विकास होगा । सरोवरों में पूरे साल भरा साफ़ जल जाए और सिर्फ बारिश का पानी जाए इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जायेगी । एक एकड़ में बनने वाले अमृत सरोवर के आस-पास जरुरत  मुताबिक़ नीम , पीपल , कटहल , जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़ , महुआ  आदि के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाए जाएंगे ।

बागवानी को किसानों की आय बड़ा स्रोत बनाएगी योगी सरकार

अमृत सरोवर के विकास  के लिए उन गॉव को वरीयता दी जाएगी जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के गाँव है। सरोवरों के भूमि पूजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया जायेगा। सरोवर के पास तिरंगा झंडा रोहण की व्यवस्था भी होगी  जिससे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर गांव के लोग झंडारोहण का कार्यक्रम कर सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सरोवर में वाकिंग पथ और बेंच लगाया जाएगा जिससे राहगीर और स्थानीय लोग आराम कर सके। सरोवर में साफ़ पानी ही एकत्र हो इसके लिए प्रत्येक अमृत सरोवर के इनलेट में सिल्ट चैम्बर बनाया जाएगा। ज़रूरत के मुताबिक सरोवरों को करीब 2 मीटर गहरा करना होगा। यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी जिससे रात में लोग सरोवर के किनारे बैठ कर आनंद उठा सके।  सौंदर्यीकरण का काम सीएसआर फंड से करने की योजना है । 15 अगस्त 2022 तक अमृत सरोवर के विकास का काम पूरा होना है।

प्रदेश में तैयार होंगे 6 धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क

Tags: 75th amrit mahotsavcm yogiKashipm modiup news
Previous Post

बागवानी को किसानों की आय बड़ा स्रोत बनाएगी योगी सरकार

Next Post

1857 की क्रांति के वीर सपूतों को सीएम योगी ने किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

1857 की क्रांति के वीर सपूतों को सीएम योगी ने किया नमन

यह भी पढ़ें

Ayodhya

दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुई रामनगरी, राज्याभिषेक में ‘वशिष्ठ’ की भूमिका अदा करेंगे पीएम मोदी

22/10/2022
Amitabh Bachchan

KBC के मंच पर बिग बी ने कंटेस्टेंट के साथ किया कुछ ऐसा, सादगी के मुरीद हुए लोग

13/12/2022
Main Gate

इस हिस्से में मनी प्लांट लगाना होता है शुभ

01/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version