• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देर से आया सही विचार

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, विचार
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडे ‘शांत’

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का  आसमान छूना जनता के लिए तो  परेशानी का सबब है ही, बल्कि इससे  भी ज्यादा संकट में सरकार फंस गई है। उसे चैतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमते आवश्यक वस्तुओं के दाम पर भी असर डाल रही हैं।  विपक्ष निरंतर केंद्र सरकार पर दबाव डाल रहा है कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जीएसटी के दायरे में लाए। देर सवेर ही सही, केंद्र सरकार को भी लगने लगा है कि ऐसा किए बिना काम नहीं चलने वाला। केंद्रीय  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  ने इसके संकेत भी दिए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि केंद्र सरकार की जीएसटी की चार दरों में से किसे वरीयता देगी?

अगर वहां सबसे महंगी दर भी निर्धारित करती है तो भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें  आधी हो जाएंगी। सबसे छोटी दर को तजीह देगी तो फिर उपभेक्ताओं की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। वैसे भी भारत के पड़ोसी देशों में भारत के मुकाबले डीजल और  पेट्रोल  के दाम बेहद कम है, सरकार को पहले ही इस स्थिति पर विचार करना चाहिए था।  अभी दिल्ली में पेट्रोल 90.11 रुपये और डीजल 81.32 रुपये लीटर बिक रहा है। इस पर केंद्र ने क्रमशः 32.98 रुपए लीटर और 31.83 रुपए लीटर का उत्पाद शुल्क लगाया है। यह तब है जबकि देश में जीएसटी लागू है. जीएसटी को 1 जुलाई, 2017 को पेश किया गया था। तब राज्यों की उच्च निर्भरता के कारण पेट्रोल और डीजल को इससे बाहर रखा गया था। अब सीतारमण ने ईंधन की कीमतें नीचे लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच एक संयुक्त सहयोग का आह्वान किया है।

पेट्रोल, डीजल कैसे होगा सस्ता? RBI गवर्नर ने सुझाया फॉर्मूला

देर आयद-दुरुस्त आयद। जब जागे तभी सवेरा। सरकार के पास आर्थिक संसंसाधन जुटाने के अनेक तरीके हैं। डीजल और पेट्रोल को जीएटी के दाये में लाकर वह बढ़ती महंगाई को भी विराम लगा सकती है और  अपने विरोधियों का मुंह भी बंद कर सकती है। वर्तमान में, भारत में चार प्राथमिक जीएसटी दर हैं – 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत, जबकि केंद्र व राज्य सरकारें उत्पाद शुल्क व वैट के नाम पर 100 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स वसूल रही हैं। दिल्ली में जो  पेट्रोल  31-32 रुपये में बिकना चाहिए, वही  90 रुपये 11 पैसे में बिक रहा है। इसे विडंबना नहीं तो और क्या कहा जाएगा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम सौ रुपये के भी पार हो गए हैं। कांग्रेस देश भर में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सकार को घेर रही है लेकिन उसके अपने राज्यों में क्या हो रहा है, इसे वह देखना तक मुनासिब नहीं समझती। राजस्थान के ही अलवर जिले में  एक जनवरी से 20 फरवरी तक सरकार ने 26 बार पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाए हैं।

जिससे अकेले अलवर जिले के पंप मालिकों को 2 करोड़ 66 लाख रुपए सिर्फ स्टॉक के तेल पर बचे हैं। कमीशन तो अलग है ही। जिले में 188 पेट्रोल पंप हैं। जिन पर हर समय करीब  40 लाख 96 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक रहता है। जैसे ही भाव बढ़ते हैं तो यह तेल बढ़े हुए भावों में बिकता है। जबकि खरीद पुराने भाव की रहती है। पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। इस क्रम में बुधवार को चंदौली जिले में आम आदमी पार्टी ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका देखने को मिला। एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर बढ़ते डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम करने की गुहार लगाई तो वहीं कुछ कार्यकर्ता ग्लूकोज की बोतल की तरह खून की बोतल लटकाकर पेट्रोल खरीदने पंप पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाए।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने जताई राम मंदिर निर्माण में श्रमदान की इच्छा

आम जनता इसका जवाब चुनाव में जरूर देगी। पेट्रोल और डीजल का विरोध भी नए-नए कलेवर में सामने आ रहा है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के लिए कांग्रेस विधायक साइकिल पर सवार होकर विधानसभा आए। विभिन्न राजनीतिक दल बैलगाड़ी की सवारी करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां अपने खून से बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। वहीं सकलडीहा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर खून के बदले पेट्रोल लेने पहुंच गए। किसानों के आंदोलन से केंद्र सरकार पहले ही परेशान है और अब  पेट्रोल – डीजल को लेकर भी उसकी आलोचना हो रही है। ऐसे में उसकी पेशानियों पर बल पड़ना स्वाभाविक है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने  पेट्रोल – डीजल के दाम बढ़ने के लिए पूर्व सरकारों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था लेकिन यह दलील लोगों को कुछ खास समझ में नहीं आई थी। पिछली सरकारों ने क्या किया, यह उतना मायने नहीं रखता जितना यह कि मौजूदा सरकार क्या कर रही है। कोई भी जनादेश बदलाव के लिए होता है। सरकार बदलाव नहीं कर पा रही है तो आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है, विचार तो इस पर भी किया जाना चाहिए। इस पर कुछ बौद्धिक लोग मनमाने तर्क भी देने लगे हैं।  पेट्रोल -डीजल के दाम को सही ठहराने में जुट गए हैं। ऐसे लोगों को देशवासियों की परेशानी को भी समझना चाहिए। कोरोना की चुनौती से पहले ही इस देश के लोग कराह रहे हैं। उनकी दुखती कमर महंगाई की एक और लाठी मारना आखिर कहां तक उचित है।

इस जिले के बिजली विभाग में दिखा बियर बार जैसा नजारा, SDO लगा रहे हैं जाम

उत्तर प्रदेश सरकार ने जहां डीजल पेट्रोल राज्य का कर घटाने से इनकार किया है। वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमेरिका में भारी हिमपात को डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। डीजल-पेट्रोल के दाम पर राज्य के कर से समझौता कोई भी सत्तारूढ़ दल नहीं करना चाहता, लेकिन इसके बाद भी बहाने का जो खेल चल रहा है उस पर अविलंब रोक लगाने की जरूरत है। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए किया गया निर्णय ही देश और प्रदेश का भला कर सकता है।

Tags: covid19 pandemicCRUDEDieselexcise on dieselexcise on petrolInflationmanufacturing sectorPetrolPetrol-diesel pricesRBI Governor Shaktikanta Dasshaktikanta dasशक्तिकांत दास
Previous Post

बाइक बोट घोटाला: वांछित आरोपी बी एन तिवारी को एसटीएफ़ ने लखनऊ से दबोचा

Next Post

उत्तर प्रदेश और आस्ट्रेलिया के मध्य बहुत पुराने संबंध है : सिद्धार्थ नाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

UP PET
Main Slider

UP PET रिजल्ट कब होगा जारी, यहां करें चेक

08/11/2025
winter Session
राजनीति

1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सेशन में होंगी 15 बैठकें

08/11/2025
Ravi Kishan-Tej Pratap
Main Slider

चुनाव के बीच एयरपोर्ट पर तेजप्रताप और रवि किशन की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

कट्टा सरकार नहीं चाहिए…. सीतामढ़ी में PM मोदी की दहाड़

08/11/2025
Clock Tower
राजनीति

घंटाघर के उपचार का जिला प्रशासन ने उठाया बीड़ा, तो चलने लगी दून की धड़कन

08/11/2025
Next Post
siddharth nath- Berry O Feral

उत्तर प्रदेश और आस्ट्रेलिया के मध्य बहुत पुराने संबंध है : सिद्धार्थ नाथ

यह भी पढ़ें

kangana ranaut

मुझे पहला नेशनल अवार्ड तब मिला जब मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे – कंगना

24/01/2021
jagdeep dhankhar

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, हिंदी में ली शपथ

11/08/2022
nurseries

मनरेगा योजना के तहत यूपी में बनेगी 150 हाई-टेक नर्सरी

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version