• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक बोट घोटाला: वांछित आरोपी बी एन तिवारी को एसटीएफ़ ने लखनऊ से दबोचा

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Bike Bot Scam

Bike Bot Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करोड़ों रुपये के चर्चित बाइक बोट घोटले में वांछित बी एन तिवारी को लखनऊ से आज गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर के दादरी थाने पर वर्ष 2019 से दर्ज बाइक बोट के करीब 4200 करोड़ रुपये के घाटाले में वांछित बी एन तिवारी को गुरुवार को लखनऊ के गोमतीनगर में मनोज पाण्डेय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बाइक बोट के नाम सैकड़ों करोड़ो की घोटाला करने वाली गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स प्रा0लि0 के विरूद्ध थाना दादरी गौतमबुद्धनगर पर वर्ष 2019 में आरबीआई एक्ट व 58बी कम्पनी आदि एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) के पुलिस महानिदेशक ने तीन सितम्बर 2020 को दी गई थी और जांच ईओडब्लू की मेरठ इकाई द्वारा की जा रही थी। इस विवेचना के क्रम में पुलिस महानिदेशक ने लखनऊ से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग के लिए अनुरोध किया गया था।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने जताई राम मंदिर निर्माण में श्रमदान की इच्छा

प्रवक्ता ने बताया कि आज एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि बाइक बोट के नाम पर ठगी करने वाला एवं एक मीडिया चैनल का मालिक वांछित है और मनोज पाण्डेय चौराहे गोमतीनगर लखनऊ के पास खड़ा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में एक टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची और वांछित बी एन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन के अलावा अन्य दस्तावेज आदि बरामद किए। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि इसकी मुलाकाल विजेन्द्र सिंह हुड्डा गर्वित

इस जिले के बिजली विभाग में दिखा बियर बार जैसा नजारा, SDO लगा रहे हैं जाम

इनोवेटिड प्रालि (जीआईपीएल) कम्पनी नोएडा के मालिक से हुई थी। इसके (बीएन तिवारी) कम्पनी द्वारा बैट्री से चलने वाली बाइक बनायी जाती थी। जिसे गर्वित इनोवेटिव प्रा0लि0 को सप्लाई की जाती थी। उस कंपनी ने लोगों को जोड़कर बाइक के नाम पर इन्वेस्टमेन्ट कराया जाता था, कम्पनी द्वारा 62,100 रुपये प्रति बाइक इन्वेस्ट करवाया जाता था और इसके एवज में इन्वेस्टर को एक वर्ष तक 9,800 रुपये रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया जाता था। इस प्रकार एक साल में लगभग दोगुने मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता था तथा यदि एक व्यक्ति द्वारा तीन बाइक लगाये जाने पर एक्स्ट्रा बोनस देने का भी लालच दिया जाता था। इस प्रकार हम लोगों ने सैंकड़ों लोगों को इस कम्पनी के साथ जोड़कर उनके साथ धोखा कर लगभग 4200 करोड रूपये का घोटाला किया। इस काम में इसके साथ और भी बहुत से लोग जुडे हुए थे। वर्ष 2019 में जब बहुत पैसा इकठ्ठा हो गया तो ये लोग कम्पनी बन्द कर फरार हो गये और यह भी

गिरफ्तारी के भय से ठिकाने बदलता घूम रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना दादरी व ईओडब्लू मेरठ की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है इस मामले में एसटीएफ पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Tags: bike bot scamLucknow Newsup newsup stf
Previous Post

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने जताई राम मंदिर निर्माण में श्रमदान की इच्छा

Next Post

देर से आया सही विचार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
Petrol

देर से आया सही विचार

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

विष्णु देव साय ने मय महतारी हंव कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

10/03/2024
3 planets will transit

8 दिसंबर राशिफल: इनके जीवन में आज आएंगी खुशियां

08/12/2025
chargesheet

यूपी की बिजली कंपनी उत्तराखंड में ब्लैकलिस्ट, शासन ने जारी किए निर्देश

13/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version