• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़ी खबर : मोदी सरकार अब सिर्फ जारी करेगी ई-पासपोर्ट, जानें इसके फायदे

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ई-पासपोर्ट

ई-पासपोर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगले साल 2021 से मोदी सरकार सिर्फ ई-पासपोर्ट जारी करेगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोप्रोसेसर लगा होगा। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, सरकार ने इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया है। सरकार ने एक घंटे के भीतर 20,000 ई-पासपोर्ट जारी करने का ट्रायल पूरा कर लिया है।

चीन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दो महान राष्ट्र शांति के साथ समृद्ध हों

सरकार ने देश के सभी नागरिकों के लिए ई-पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने एजेंसी का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एजेंसी आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगी। माना जा रहा है कि देश की विशाल आबादी को देखते हुए ई-पासपोर्ट की प्रक्रिया बड़ा काम साबित हो सकती है और इसके लिए ऐसी कंपनी की जरूरत है।

आइए जानें इसके फायदों के बारे में…

ई- पासपोर्ट जारी होने के बाद इसकी नकल करना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के मामले में इमिग्रेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकेगी। अब तक भारत में व्यक्तिगत जानकारी वाले प्रिंटेड बुक जैसे पासपोर्ट ही बनते हैं जिनकी नकल करना बहुत आसान है।

ई-पासपोर्ट से पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया मौजूदा अवधि की तुलना में 10 गुना तेज हो जाएगी। ये कई शानदार फीचर से भी लैस रहने वाला है। पासपोर्ट में पेपर की क्वालिटी और इस पर प्रिंटिंग भी बेहतर होगी। इसमें एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर दिया जाएगा।

बढ़ते हुए साइबर अपराध, पासपोर्ट फ्रॉड और कोरोना संक्रमण जैसे मामलों को ध्यान में रखते हुए इस योजना पर काम तेज कर दिया गया है। ई-पासपोर्ट में टचलेस सुविधा हो सकती है। भारत से पहले हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में इस तरह के ई-पासपोर्ट प्रचलित हैं, जो सुरक्षित भी हैं और सफल भी।

केंद्र सरकार ई-पासपोर्ट बनाने के लिए जिस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था कर रही है, उसमें आईटी इन्फ्राट्रक्चर और सलूशन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को हर घंटे 10000 से 20000 तक ई-पासपोर्ट जारी करना होगा। इस तरह की एजेंसी दिल्ली और चेन्नई में बनाई जाएगी।

केंद्र सरकार का नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर विदेश मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर इस पर काम कर रहा है। आईटी इन्फ्राट्रक्चर और सलूशन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को चुनने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल जारी कर दिया गया है। इसके बाद भारत के सभी 36 पासपोर्ट दफ्तर ई-पासपोर्ट ही जारी करेंगे।

Tags: big newse-passportknow its benefitsModi government will now only issue e-passportई-पासपोर्टजानें इसके फायदेबड़ी खबरमोदी सरकारमोदी सरकार अब सिर्फ जारी करेगी ई-पासपोर्ट
Previous Post

चीन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दो महान राष्ट्र शांति के साथ समृद्ध हों

Next Post

तात्या टोपे के वशंज चला रहे हैं दुकान, तो उधम सिंह के वशंज हैं दिहाड़ी मजदूर

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस

तात्या टोपे के वशंज चला रहे हैं दुकान, तो उधम सिंह के वशंज हैं दिहाड़ी मजदूर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगी पूरी बिजली

20/08/2022
Four arrested in cashier murder case

स्मैक तस्कर गिरफ्तार

07/10/2023
Police Station

महिलाओं को थाने बुलाने पर योगी सरकार सख्त, पुख्ता सबूत पर होगी गिरफ्तारी

19/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version