• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूडी भूषण

Writer D by Writer D
26/03/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। कोटद्वार की भाजपा विधायक ऋतु खंडूडी भूषण (Ritu Khanduri) को आज निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष (speaker of Assembly) चुन लिया गया है। ऋतु खंडूडी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूडी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर शनिवार को निर्वाचन की घोषणा करने के साथ ही उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर और मंत्री गणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। ऋतु खंडूडी उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए विस अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई हैं। प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों ने नए स्पीकर को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया है। पंचवीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

उल्लेखनीय हे कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व. प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व. हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं। वहीं स्व. काजी मोहिउद्दीन, स्व. हरबंस कपूर, मातबर सिंह कंडारी, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवम बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं।

ऋतु खंडूडी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। ऋतु खंडूडी लंबे समय से समाजसेवा में भी सक्रिय रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की।

Tags: first woman speaker of assemblyNational newsRitu Khandurispeaker of assemblyUttarakhand News
Previous Post

उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

Next Post

CM धामी ने ऋतु खंडूड़ी को दी बधाई, बोले- मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Navjot Singh Sidhu reached Haridwar
राजनीति

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Next Post

CM धामी ने ऋतु खंडूड़ी को दी बधाई, बोले- मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली

यह भी पढ़ें

body found

सुरक्षाकर्मी का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला, परिजनों को हत्या की आशंका

15/12/2020
राजस्थान भर्ती

राजस्थान में ईसीजी टेक्नीशियन के पदों पर निकली 195 भर्तियां

31/07/2020
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

मस्जिद में भीषण धमाके में 30 से अधिक की मौत, 40 से ज्यादा घायल

18/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version