• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाकर्मी का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला, परिजनों को हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
body found

body found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जालौन के कदौरा क्षेत्र में मौरंग खदान में कार्यरत लापता सुरक्षाकर्मी का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में बेतवा नदी में उतराता पाया गया।

परिजनो का आरोप है कि सुरक्षाकर्मी की हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। हमीरपुर जिले से सटे बड़ागांव में मिले शव के लिये जालौन और हमीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने विरोध जताते हुये पांच घंटे तक शव को ले जाने नहीं दिया। परिजनों ने पुलिस पर खदान माफियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। शव पर चोट के निशान साफ दिखायी दे रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि कस्बा के मुहल्ला पुरुवा निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन सिंह हमीरपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खरका की खदान में पट्टा संख्या 23/23 में सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात है। पिछली 11 दिसम्बर को शाम लगभग आठ बजे मृतक के फोन पर सूचना आई कि खदान में गाड़ी भरने को लेकर विवाद हो गया है और गुड्डन अपनी लाइसेंसी बंदूक ले कर खदान चला गया। रात 11 बजे मृतक की पत्नी सोनी ने पति के मोबाइल में फोन किया तो वो स्विच ऑफ था।

गृहकलह से क्षुब्ध दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिजनो का कहना है कि उसने खदान संचालक से पता किया तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया जिस पर वो खदान गई और अन्य लोगो से जानकारी की तो मालूम चला कि खदान में काफी विवाद हो गया था और दूसरी खदान संचालक ने उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए खदान में जेसीबी से गड्डा खोद कर दफन करने की बात कही है, तभी से परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका पता नही चला।

मंगलवार को बड़ागांव के कुछ चरवाह अपने मवेशी को नदी के किनारे ले कर गए तो वहाँ एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर मौके पर कदौरा पुलिस सहित हमीरपुर जनपद की कई थानों की पुलिस राठ सीओ मौके पर पहुचे और शव को पंचनामा भरने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध करते हुए जलालपुर पुलिस को अपराधियो से मिली भगत का आरोप लगाते हुए शव को उठाने नही दिया।

प्रमोशन पार्टी में दोस्त की रशियन पत्नी से रेप करने वाला फरार कर्नल गिरफ्तार

परिजनों का आरोप था कि जलालपुर एसओ अपराधियो से मिल कर उसकी हत्या करने के बाद शव को जालौन सीमा में फेंक दिया है।

Tags: crime newscrime news in hindiup newsup news in hindi
Previous Post

गृहकलह से क्षुब्ध दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

बाइक बोट घोटाले में ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक गिरफ्तार, 98 करोड़ रुपए के लेन-देन का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
Bike Bot Scam

बाइक बोट घोटाले में ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक गिरफ्तार, 98 करोड़ रुपए के लेन-देन का आरोप

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर सपा को दिखाया आईना

05/03/2025
Glowing Skin

फेशियल के बिना भी चेहरा करेगा ग्लो, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

18/07/2025
cm dhami

सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र: सीएम धामी

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version