• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, वार्षिक आम बैठक में लगी मुहर

Writer D by Writer D
18/10/2022
in खेल
0
Roger Binny

Roger Binny

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी (Roger Binny) को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। बिन्नी ने सौरव गांगुली की जगह ली है।

BCCI की 91वीं वार्षिक आम बैठक मुंबई में आयोजित की गई। बिन्नी शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वहीं, सौरव गांगुली ने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष अपने तीन साल सफलता पूर्वक पूरे कर लिए।

जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में काम करते रहेंगे। आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष होंगे, जबकि देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव होंगे।

अरुण धूमल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बिन्नी (Roger Binny) ने 27 टेस्ट मैचों और 72 एकदिनी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिन्नी ने टेस्ट में 47 विकेट हासिल किए जबकि वनडे में भी 77 विकेट लिए। 1983 के विश्व कप में 18 विकेट के साथ भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के नाते भारत की पहली विश्व कप जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बिन्नी गांगुली के बाद अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार थे। बिन्नी इससे पहले बीसीसीआई चयन समिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।

Tags: BCCIcricket newsRoger Binnysports news
Previous Post

ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में, जनता से मांगी माफी

Next Post

अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, जारी हुआ गजट पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Pakistan Team
Main Slider

एशिया कप से पाकिस्तान का बहिष्कार, UAE के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरी टीम

17/09/2025
ICC rejects PCB's demand to remove match referee
खेल

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

16/09/2025
Team India defeated Pakistan by 7 wickets
Main Slider

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, कुलदीप-सूर्या के दम पर सुपर-4 में एंट्री

14/09/2025
PM Modi congratulated the Indian women's hockey team
Main Slider

एशिया कप में महिला हॉकी टीम ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

14/09/2025
Pakistan bowler Waqas Maqsood
खेल

इस धुरंधर गेंदबाज ने लिया सन्यास, चटकाए थे 458 विकेट

11/09/2025
Next Post
Ayodhya Cantt

अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, जारी हुआ गजट पत्र

यह भी पढ़ें

RBI

आम आदमी को बड़ी राहत, लगातार 6 झटकों के बाद थमी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार

06/04/2023
अजय कुमार लल्लू

यूपी में बाढ़ से फसलें चौपट, किसानों को मुआवजा दे सरकार : लल्लू

09/08/2020
naxalites attacked

सुरक्षा बलों पर कायराना नक्सली हमला

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version