• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में, जनता से मांगी माफी

Writer D by Writer D
18/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Liz Truss

Liz Truss

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। भारतवंशी ऋषि सुनक को हराकर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस (Liz Truss) की कुर्सी खतरे में है। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ही प्रधानमंत्री लिज ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। इस बीच ट्रस ने अपने गलत निर्णयों के लिए जनता से माफी मांगी है।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) इन दिनों गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही हैं। कर कटौती में छूट का उनका निर्णय उनके लिए ही मुसीबत बन गया है। अब उनकी अपनी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद उनके खिलाफ हो गए हैं। बताया गया कि पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ट्रस के खिलाफ जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बाबत जल्द ही पार्टी की अविश्वास प्रस्ताव संबंधी समिति के मुखिया ग्राहम ब्रैटी को पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र में यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि ट्रस का समय अब समाप्त हो गया है। उनसे अपने पक्ष में विश्वास प्रस्ताव लाने को भी कहा जा सकता है।

इस संकट के देखते हुए प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने देश की जनता से माफी मांगी है। उन्होंने निर्णय लेने में गलतियां करने की बात स्वीकार करते हुए अपने फैसलों के लिए माफी मांगी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी सरकार का नेतृत्व करती रहेंगी। उनसे हुई गलतियों की जिम्मेदारी वे स्वीकार करती हैं और इसके लिए माफी मांगना चाहती हैं।

स्मार्ट सिटी के साथ लोगों को भी बनना होगा स्मार्ट: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि वे उच्च करों की समस्या से निपटने के लिए टैक्स कटौती में छूट देकर लोगों की मदद करना चाहती थीं। इसमें उन्होंने काफी तेजी भी दिखाई, जो गलत साबित हुई। इस बीच ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने प्रधानमंत्री ट्रस की टैक्स कटौती की सभी घोषणाओं को वापस लेने की घोषणा भी कर दी।

Tags: # world newsbritish prime ministerinternational Newsliz truss
Previous Post

राजभवन में कबाड़ से जुगाड़ पर कार्यशाला आयोजित

Next Post

BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, वार्षिक आम बैठक में लगी मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanging Bridge
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

03/09/2026
US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Flash floods wreak havoc in the Grand Canyon.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद इस देश में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही; कई लोग लापता

31/08/2026
PM Modi met Iranian President Pezeshkian.
अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुआ गहन विचार-विमर्श

31/08/2026
105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Next Post
Roger Binny

BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, वार्षिक आम बैठक में लगी मुहर

यह भी पढ़ें

Raj Kundra

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप

14/11/2021

प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी बेटी, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने की हत्या

20/08/2020
Vinay Katiyar

विनय कटियार बोले- अयोध्या जीत गए, अब मथुरा व काशी की बारी

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version