• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदूषण के चलते एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद, कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में प्रदूषण से हालात बिगड़ गए हैं। बिगड़े हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक हफ्ते के लिए स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान किया कि एक हफ्ते तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में अवकाश घोषित करने का दिल्ली सरकार का फैसला सोमवार यानी 15 नवंबर से प्रभावी होगा।

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही ये भी कहा है कि सरकारी कर्मचारी भी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। उन्होंने कहा है कि 14 नवंबर से 17 नवंबर के बीच दिल्ली में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। इस अवधि में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियों की इजाजत नहीं दी जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये निर्णय प्रदूषण के हालात को लेकर आज बुलाई गई बैठक में लिया गया। स्कूलों में अवकाश घोषित करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये निर्णय बच्चों के हित में लिया गया। बच्चे प्रदूषित हवा में सांस ना लें, इसे देखते हुए स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया गया।

उन्होंने साथ ही ये भी साफ किया कि इस अवधि में ऑनलाइन क्लास का संचालन किया जा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण को लेकर आपात बैठक बुलाई थी। इस बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के मुख्य सचिव भी शामिल थे।

दिसंबर माह तक सभी कार्य कर लिया जाएं पूरे : केशव मौर्य

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने IIT कानपुर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के मुताबिक आईआईटी कानपुर, दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारक और इसके समाधान को लेकर डीपीसीसी को सुझाव देगा। इससे संबंधित एमओयू पर आईआईटी कानपुर की ओर से अनुसंधान और विकास के डीन प्रो। एआर हरीश और दिल्ली सरकार की ओर से डॉक्टर केएस जयचंद्रन ने हस्ताक्षर किए। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में कहा कि देश में दिल्ली पहला ऐसा राज्य है जहां सरकार ने इस तरह तकनीकी पर आधारित समाधान की व्यवस्था लागू किया है।

Tags: air pollutiondelhi newsNational newswork from home
Previous Post

Aadhaar Card में गलत हो गया है नाम और पता, तो घर बैठे ऐसे करें ठीक

Next Post

गढ़चिरौली में ढेर हुए 26 नक्सली, 4 जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
naksali encounter

गढ़चिरौली में ढेर हुए 26 नक्सली, 4 जवान घायल

यह भी पढ़ें

Dairy Sector

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

17/04/2026
Kangana Ranaut

धाकड़ में दिखेगा पंगा गर्ल का अलग रूप , निभयेंगी इतने किरदार

29/08/2021
line hajir

पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खाया जहर, दरोगा लाइन हाजिर

11/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version