• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिसंबर माह तक सभी कार्य कर लिया जाएं पूरे : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के कार्य प्रगति पर हैं।  प्रथम चरण में मार्गों के सुधार व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो को शीघ्र से शीघ्र पूरा कराया जाए  तथा कार्यों में मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। मौर्य ने यह भी निर्देश दिए है कि  यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्यों को भी बिना किसी असुविधा के तीव्र गति से कराया जाए, उन्होंने कहा है कि यूटिलिटी शिफ्टिंग में  संबंधित विभागों से  समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं की कार्यों को इस तरह की ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर कराया जाए कि कार्य कराते समय नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक कुल लम्बाई 9.480 किमी० हेतु सिविल कार्य एवं स्ट्रीट लाइट हेतु स्वीकृत लागत रू0 10209.66 लाख के सापेक्ष रू० 5666.00 लाख की धनराशि का आवंटन लोक निर्माण विभाग को किया गया है। लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मार्गवार लागत की स्वीकृति  को जारी की गयी थी, जिसके क्रम में सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर अनुबन्ध का गठन किया जा चुका है। समस्त मार्गों पर कार्य प्रारम्भ कराया जा चुका है तथा दिसम्बर 2021 तक कार्य पूर्ण कराया जाना लक्ष्यित है।लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा समस्त मार्गों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु लोक निर्माण विभाग के विद्युत खण्डों को नामित किया गया है तथा रू० 6832.00 लाख की धनराशि लखनऊ स्मार्ट सिटी बोर्ड द्वारा स्वीकृत की गयी है। लोक निर्माण विभाग के विद्युत खण्डो द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है।  लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मार्गों के क्रियान्वयन हेतु लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया । शहरी मार्गों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का मुख्य उद्देश्य मार्ग के प्रत्येक उपयोग कर्ता को सुगम सुविधाएं प्रदान करना है। न केवल वाहनों के आवगमन अपितु पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, हाकर्स के लिए वेन्डर्स जोन एवं वाहनों के पार्किंग आदि की व्यवस्था कराना है। इसके अतिरिक्त रोड फर्नीचर्स, रोड साइड एमेनिटीज, अण्डर ग्राउण्ड यूटिलिटीज, स्ट्रीट एवं पेडेस्ट्रियन लाइट, ड्रेनेज सिस्टम तथा मार्ग के सौन्दर्यीकरण से संबंधित प्राविधान भी  किया गया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रथम चरण मे 12 मार्गों का लो०नि०वि० द्वारा सुधार कार्य कराया जा रहा है ,जिसमे  गौतम बुद्ध मार्ग- बासमण्डी चौराहा से लाटूश रोड चैनेज (0.600 से 1650) ,शिवाजी मार्ग (हुसैनगंज से लाटुश रोड), हुसैनाबाद मार्ग, गौतम बुद्ध पार्क से टीले वाली मस्जिद ,एम०जी० रोड डालीगंज चौराहा से रेजीडेन्सी तिराहा,एम०जी० मार्ग रेजीडेन्सी तिराहा से स्वास्थ्य भवन तिराहा एम०जी० मार्ग स्वास्थ्य भवन तिराहा से नेशनल पी०जी० कालेज(राणा प्रताप मार्ग),राजा नवाबअली रोड (स्वास्थ्य भवन तिराहा से कैसरबाग तिराहा),. यूनिवर्सिटी मार्ग परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु मार्ग, शाहमीना मार्ग,एम०जी० मार्ग हजरतगंज क्रासिंग से डी०एम० आवास,. एम०जी० मार्ग विक्टोरिया मेमोरियल से डी०एम० आवास,व शाहनजफ मार्ग हैं।

Tags: Keshav mauryaLucknow Newsup news
Previous Post

अनुज भरेगा अनुपमा की मांग, बाबूजी के साथ होगा ये हादसा

Next Post

सर्दियों में बनाए स्पेशल रसियाव खीर, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण भरपूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लिखी पाती, बोले- पितृपक्ष को केवल परंपरा नहीं, जीवन में उतारने का संदेश

05/10/2026
Main Slider

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

05/10/2026
Main Slider

सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ में बाढ़ राहत अभियान तेज, डीएम ने संभाली कमान

05/10/2026
Next Post
Kharna

सर्दियों में बनाए स्पेशल रसियाव खीर, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण भरपूर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

सरकार लोगों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : योगी

09/11/2020
Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें 5 गलतियां, पड़ सकता है पछताना

16/05/2026
Broom

घर में इस जगह कभी भी न रखें झाड़ू, हो जाएगा धन का सफाया

12/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version