• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैकड़ों गायों को जिंदा दफन करने के मामले में SDM और इंजीनियर भी सस्पेंड

Writer D by Writer D
11/12/2021
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Cow

Cow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बांदा में सैकड़ों गायों को जिंदा दफन कर देने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते की। इस मामले में नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता के साथ अब नरैनी के एसडीएम सुरजीत सिंह को भी सस्पेंड कर दिए गया है।

यह पूरा मामला बांदा जनपद के नरैनी तहसील का है, जहां इसी हफ्ते नरैनी की गौशालाओं से सैकड़ों गोवंश को ट्रकों में भरकर बांदा से लगे हुए मध्य प्रदेश के जंगल में जिंदा दफन कर दिया गया था। इनमें से कुछ गाय दफन होने के बाद भी सांस ले रही थीं और कुछ घायल अवस्था में बचकर निकल आई थी। हालांकि वह भी मौत के मुंह में समा गईं।

गौहत्या मामले की जानकारी होने के बाद जनपद में हाहाकार मच गया। गौ सेवक, गौ भक्त और सामाजिक कार्यकर्ता बैनर होल्डिंग लेकर सड़कों पर उतरे और जिला प्रशासन का कड़ा विरोध प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक राजकरण कबीर ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने की बात भी कही।

लोगों के गुस्से को देखते हुए बांदा के डीएम अनुराग पटेल ने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए और इसकी जिम्मेदारी बांदा के सीडीओ डीके मौर्य को सौंपी। सीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी बांदा को सौंपी, जिसमें नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता अमर बहादुर सिंह और नरैनी के एसडीएम सुरजीत सिंह को संदिग्ध और दोषी पाया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

पंचतत्व में विलीन हुआ आगरा का लाल, मासूम बेटे-बेटी ने दी मुखाग्नि

इस मामले की जानकारी देते हुए बांदा के डीएम अनुराग पटेल ने बताया, ‘पूरे मामले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद अधिशासी अभियंता नगर पंचायत नरैनी अमर बहादुर सिंह के साथ एसडीएम नरैनी सुरजीत सिंह पर निलंबन की कार्रवाई शासन ने की है।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

दिलीप कुमार के जन्मदिन पर सायरा बानो ने लिखा खत, बोलीं- हैप्पी बर्थडे जान..

Next Post

करोड़पति है यहां लेबर इन्फोर्समेंट अधिकारी, घर से बरामद हुए 2.25 करोड़ रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post

करोड़पति है यहां लेबर इन्फोर्समेंट अधिकारी, घर से बरामद हुए 2.25 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Neha Dhupia

मालदीव में ब्लैक बिकिनी में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं नेही धूपिया

18/10/2020
jp nadda

नड्डा ने यूपी की धरती को नमन किया, कहा- योगी ने बदली यूपी की तस्वीर

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version