• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

21 लाख दीपों से रोशन होगी राम की पैड़ी, सातवें दीपोत्सव की तैयारियां तेज

Writer D by Writer D
04/11/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू सलिला के किनारे राम की पैड़ी पर सातवां दीपोत्सव (Deepotsav) में इक्कीस लाख दीये जलाने के लिये तैयारियां तेज कर दी गयी है।

डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बताया कि सातवां दीपोत्सव सरयू सलिला के किनारे राम की पैड़ी पर ग्यारह नवम्बर को इक्कीस लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिसके लिये पच्चीस हजार वालंटियर, चौबीस लाख पचास हजार दीप सजायेंगे। अभी तक घाटों पर सजाने के लिये अठारह लाख पचास हजार दीये की खेप पहुंच चुकी है। इसके अलावा घाटों पर स्थित स्टोर में बयासी हजार लीटर तेल भी संग्रहित कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी सात नवम्बर तक दीये व अन्य दीपोत्सव (Deepotsav) सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी और आगामी दस नवम्बर तक सभी घाटों पर दीये सजा दिये जायेंगे। ग्यारह नवम्बर को दीपोत्सव मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सातवें दीपोत्सव में लक्ष्य बड़ा है। प्रशासन और विश्वविद्यालय मिलकर विश्व रिकार्ड बनायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तन्मयता से दीये जलाकर प्रभु राम के प्रति भक्ति भाव प्रस्तुत करेंगे। पच्चीस हजार वालंटियर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय, उन्नीस इण्टर कालेज व एनजीओ के आठ से दस नवम्बर तक सभी घाटों पर दोपहर बारह बजे तक दिये सजा लेंगे। उसके बाद शाम तक गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड टीम के साथ दीपों की काउंटिंग पूरी कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि एक पैकेट में पांच सौ दीये हैं।

कुलपति ने बताया कि दीये में पच्चीस से तीस एम.एल. तेल आयेगा। पांच से पन्द्रह मिनट तक दीया जलेगा। दीये को स्थानीय कुम्हारों से क्रय किया गया है। इस निर्णय का लाभ स्थानीय लोगों को रोजगार के रूप में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वालंटियर को टी-शर्ट, कैप, बाती व अन्य सामाग्री समय से उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि वालंटियर को आई-कार्ड वितरित किया जाने लगा है। डुप्लीकेसी पर रोकथाम के लिये आई-कार्ड को फुल प्रूफ बनाया गया है।

इस कार्य में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अंजनी कुमार मिश्र, नोडल अधिकारी प्रो. एस.एस. मिश्र, मीडिया प्रभारी डा. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डा. राजकरण पाण्डेय, डा. अनिल कुमार विश्वा तथा विश्वविद्यालय के अनेक लोगों को लगाया गया है।

Tags: 7th Deepotsavayodhya newsDeepotsav in Ayodhyaup news
Previous Post

Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 रनों से रौंदा

Next Post

हत्या के मामले एक को आजीवन कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्या के मामले एक को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

Indian sports world

भारतीय खेल जगत ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

17/09/2022
chargesheet

कोल्ड ड्रिंक प्लांट को अब तक नहीं मिला बिजली कनेक्शन, जानें पूरा मामला

08/06/2024
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version