• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम मुंबई के उद्योगपतियों के सामने शरणं गच्छामि होंगे : अखिलेश

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुबंई दौरे पर कटाक्ष करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि निवेश लाने में असफल मुख्यमंत्री मुम्बई में उद्योगपतियों के सामने शरणं गच्छामि होंगे। लोकतंत्र का इससे बुरा उपहास और क्या होगा।

श्री यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि 2020 में लगातार दूसरी तिमाही विकास दर माइनस शून्य दर्ज की गयी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी की चपेट में है। प्रदेश में धेले का निवेश नहीं आया है। इसके लिए श्री योगी बुधवार को मुबंई में उद्योगपतियों के सामने शरणं गच्छामि होंगे। लोकतंत्र का इससे बुरा उपहास और क्या होगा।

उन्होने कहा कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कना कोई भाजपा से सीखे। न किसान का कर्ज माफ किया, नहीं एमएसपी दी। गन्ना मूल्य भुगतान करने में हीलाहवाली की। वर्ष 2022 में किसान की आय दुगुनी होने की दूर-दूर तक संभावना नहीं है। किसान के उपयोग की खाद, बिजली, कीटनाशक सब महंगी है। मजबूरी में हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें वरना इच्छा मृत्यु की अनुमति दें सरकार : परमहंस दास

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलित हैं। सरकार ने साजिशन जो कृृषि विधेयक पास किया है उससे किसान अपनी खेती पर स्वामित्व खो देंगे। उन्हें कारपोरेट खेती के लिए मजबूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसीलिए एमएसपी का प्रावधान नहीं रखा है। किसानों को अपनी फसल बड़े व्यापरियों के हाथों बेचने की मजबूरी होगी।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री भूलें नहीं कि एक्सप्रेस-वे का उत्तर प्रदेश से परिचय समाजवादी सरकार ने ही कराया। आगरा-लखनऊ, एक्सप्रेस-वे पहली एक्सप्रेस-वे है जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार की ही देन है। राज्य भर में जनपदों को फोरलेन सड़कों से जोड़ने की व्यवस्था भी समाजवादी सरकार में हुई थी।

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

सच तो यह है कि भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश के विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। यह सरकार पूरी तरह विफल सरकार रही है। जनता भी इनकी जुमलेबाजी से भलीभांति परिचित हो गई है। कोई इनके भुलावे में आने वाला नहीं है। बचे हुए दिन काटने हैं तो कुछ उछलकूद दिखाने भर को मुख्यमंत्री लग गए हैं।

 

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

गन्ना किसान भुखमरी के कगार पर पहुंचा गया : लल्लू

Next Post

जानें कब है उत्पन्ना एकादशी, शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Utpanna Ekadashi 2020

जानें कब है उत्पन्ना एकादशी, शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें

मारपीट के आरोप में पूनम पांडे के पति गिरफ्तार, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

09/11/2021
अर्जुन मोढवाडिया Arjun Modhwadia

अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त

25/12/2020
ऋषभ पंत Rishabh Pant

भारतीय सरजमी पर ऋषभ पंत का पहला शतक, भारत को 89 रनों की बढ़त

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version