• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय सरजमी पर ऋषभ पंत का पहला शतक, भारत को 89 रनों की बढ़त

Desk by Desk
05/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
ऋषभ पंत Rishabh Pant

ऋषभ पंत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (101) के भारतीय जमीन पर अपना पहला और ओवरऑल अपना तीसरा शतक जमाया है। इसके साथ ही भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को नाजुक स्थिति से उबार कर 89 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिला कर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पंत ने ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 60) के साथ छठे विकेट के लिए 113 रन की बेशकीमती साझेदारी कर भारत काे इस मुकाबले में ड्राइवर सीट पर पहुंचा दिया। पंत ने 118 गेंदों पर 101 रन में 13 चौके और 2 छक्के लगाए।

अंग्रेजी शिक्षा व्यवस्था ने हमारी साक्षरता दर को कम किया : मुकुल कानिटिकर

यह उनका तीसरा शतक था, जबकि भारतीय जमीन पर यह उनका पहला शतक था। पंत ने इंग्लैंड के कप्तान जो रुट की गेंद पर छक्का मार कर अपना शतक पूरा किया, हालांकि शतक पूरा करने के बाद वह तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर रुट को कैच दे बैठे। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब भारतीय विकेटकीपरों में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में रिद्धीमान साहा की बराबरी पर आ गए हैं। साहा के भी तीन शतक हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम छह शतकों का रिकॉर्ड है।

पंत के पिछले कुछ मैचों में नाइटीज में पहुंचने के बावजूद शतक पूरा नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने नाइटीज में कुछ नर्वनसनेस दिखाने के बावजूद आखिर रुट की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए शतक पूरा कर डाला। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में 97, नाबाद 89 और 91 रन की पारियां खेली थी। पंत ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया, उन्होंने अपना हेल्मेट निकाल कर आसमान की तरफ देखते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया और साथ ही दर्शकों का अभिवादन किया। पवेलियन में टीम साथियों ने तालियां बजाते हुए इस युवा बल्लेबाज की अभूतपूर्व पारी का स्वागत किया।

उनके इस शतक ने भारत को पांच विकेट पर 146 रन की नाजुक स्थिति से उबार दिया। पंत को सुंदर से अच्छा सहयोग मिला, जिन्होंने 117 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बना लिए हैं। सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट की अविजित साझेदारी में 35 रन जोड़ डाले हैं। पटेल स्टंप्स पर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Tags: Batsman Rishabh PantcenturyEnglandfourth and final Test matchIndiaअंतिम टेस्ट मैचइंग्लैंडऋषभ पंत का पहला शतकबल्लेबाज ऋषभ पंतभारतशतक
Previous Post

सरकारी विभागों में बम्पर भर्ती, जानें पद और योग्यता की पूरी जानकारी

Next Post

विराट कोहली 7 साल बाद एक ही सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
विराट कोहली virat kohli

विराट कोहली 7 साल बाद एक ही सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट

यह भी पढ़ें

Ashish Patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति का एक्सीडेंट, मिर्जापुर जाते वक्त हुआ सड़क हादसा

27/09/2023

फिर घटे डीजल के दाम, पेट्रोल में नहीं मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

20/09/2020
covid19 india

वैक्सीन कम्पनियों ने कोरोना के नए स्ट्रेन पर शुरु किया वैक्सीन का ट्रायल

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version