• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

Writer D by Writer D
10/05/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का माहौल बना हुआ है। शेयर बाजार (Share Market) ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआती दौर में खरीदारी के सपोर्ट से बाजार कुछ देर के लिए हरे निशान में भी गया, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गोता लगाकर लाल निशान में पहुंच गए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 161.36 अंक टूट कर 54,309.31 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही तेज खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण पहले 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 173.39 अंक उछलकर 54,644.06 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स भी लगातार नीचे की ओर फिसलता चला गया।

कारोबार के दौरान खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करके सेंसेक्स को सहारा देने की कोशिश भी की। इस खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स में रह रह कर ऊपर चढ़ने की गति भी नजर आई। लेकिन बिकवाली के चौतरफा दबाव की वजह यदा-कदा होने वाली खरीदारी से सेंसेक्स को कोई फायदा नहीं मिल सका और ये सूचकांक लगातार नीचे की ओर गिरता चला गया। लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 108.38 अंक की कमजोरी के साथ 54,362.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 52.95 अंक की कमजोरी के साथ 16,248.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती खरीदारी के सपोर्ट से पहले 10 मिनट में निफ्टी ओपनिंग लेवल से करीब 104 अंक उछलकर 16,352.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद लगे बिकवाली के झटके ने निफ्टी को भी गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

शेयर बाजार में बीच-बीच में हो रही खरीदारी के कारण निफ्टी की गति भी यदा-कदा ऊपर की बनती रही, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि निफ्टी वापस हरे निशान में नहीं लौट सका। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 39.70 अंक की कमजोरी के साथ 16,262.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार ने प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से कमजोरी के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 46.34 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,424.33 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 64.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,366 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 364.91 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 54,470.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 109.40 अंक यानी 0.67 प्रतिशत का गोता लगाकर 16,301.85 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, पहली बार डॉलर की कीमत 77.31 के पार

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

Sri Lanka Crisis: पूर्व पीएम के घर को भीड़ ने किया आग के हवाले, सेना ने संभाला मोर्चा

Next Post

KKR के खिलाफ बुमराह ने लिए 5 विकेट, वाइफ ने लुटाया प्यार

Writer D

Writer D

Related Posts

share market
Business

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में उछले शेयर बाजार

04/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Next Post
Bumrah

KKR के खिलाफ बुमराह ने लिए 5 विकेट, वाइफ ने लुटाया प्यार

यह भी पढ़ें

Horoscope

23 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि वाले रहें सतर्क

23/04/2021
arrested

भाजपा नेता के भाई की मौत मामले में दो गिरफ्तार

18/12/2022
dhanipur airport

धनीपुर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगी आग

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version