• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

Writer D by Writer D
05/06/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि, बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की होड़ शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। राहत की बात यह रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

एचडीएफसी लाइफ चमका, विप्रो में गिरावट

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टेक महिंद्रा के शेयर 2.54 प्रतिशत से लेकर 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, विप्रो, ट्रेंट लिमिटेड, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयर 3.97 प्रतिशत से लेकर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे, जहां विप्रो में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।

बाजार (Share Market) के व्यापक रुझान (ब्रॉडर मार्केट) की बात करें तो इस दौरान कुल 2,711 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,856 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 855 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में थे। इसी तरह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे बाजार में खरीदारी का दायरा व्यापक दिखा।

सेंसेक्स और निफ्टी के स्तरों में रही खींचतान

बीएसई का सेंसेक्स आज 269.93 अंक की मजबूती के साथ 74,629.94 अंक के स्तर पर खुला था। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में खींचतान शुरू हो गई, जिससे इसकी चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 74,717.57 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 74,479.87 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 150.53 अंक की बढ़त के साथ 74,510.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 62.40 अंक उछल कर 23,478.95 अंक के स्तर से शुरुआत की। बाजार खुलते ही ऊपर-नीचे हो रही चाल के बीच लिवाली के सपोर्ट से निफ्टी 23,516.35 अंक तक पहुंचने में सफल रहा, वहीं बिकवाली का दबाव बढ़ने पर यह सूचकांक 23,439.15 अंक के स्तर तक गिर भी गया। राहत की बात यह रही कि गिरावट के बाद भी यह लगातार हरे निशान में बना रहा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 32.55 अंक की मजबूती के साथ 23,449.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 13.84 अंक (0.02%) की सांकेतिक मजबूती के साथ 74,360.01 पर और निफ्टी 10.95 अंक (0.05%) की मामूली उछाल के साथ 23,416.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: Business Newsbusiness news updatesshare market updatesstock market newsstock market update
Previous Post

तमिलनाडु BJP में बड़ा बदलाव, अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर

Next Post

नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

31/10/2026
Gold-Silver
Business

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

30/10/2026
Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
Major fire breaks out at two different places in Noida

नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

coin

लाडले के गले में फंस गया सिक्का, निकालने के लिए करें ये उपाय

21/11/2025
Dead Bodies

ईंटों से बंधा शव तालाब में मिला युवक का शव

06/01/2022
बीएड काउंसिलिंग B.Ed Counseling

यूपी बीएड काउंसलिंग की नई तिथि घोषित, जानें कब शुरू होगा नया सत्र?

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version