• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की रफ्तार पर ब्रेक! फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Writer D by Writer D
01/06/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल कमजोर होने लगी। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, इंटरग्लोब एवियशन, कोल इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयर 3.88 प्रतिशत से लेकर 1.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, अदानी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.92 प्रतिशत से लेकर 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,863 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,269 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,594 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स आज 427.28 अंक की मजबूती के साथ 75,203.02 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही यह सूचकांक उछल कर 75,367.93 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल में गिरावट आने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक गिर कर 74,784.72 अंक के स्तर तक आ गया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 19.19 अंक की मजबूती के साथ 74,794.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 106.75 अंक उछल कर 23,654.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 23,733.70 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से निफ्टी की चाल में गिरावट आने लगी।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक गिर कर लाल निशान में 23537 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 5.70 अंक की बढ़त के साथ 23,553.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,092.06 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,775.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 359.40 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,547.75 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: busines news todaysbusiness news updatemarket updateShare Market Updatestock market newsStock Market Updates
Previous Post

बेटा! तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो… हापुड़ से आई बच्ची से बोले मुख्यमंत्री

Next Post

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI ने फिर रचा इतिहास, मई में 29.9 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

01/06/2026
Cylinder
Main Slider

महंगाई का डबल झटका: 19 किलो के बाद अब 5 KG वाले सिलेंडर के दाम भी उछले

01/06/2026
Gold-Silver
Business

सोना और चांदी दोनों के दाम लुढ़के, फीकी पड़ी चमक

29/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Next Post
Voting continues for Panchayat and civic body elections

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी

यह भी पढ़ें

Bihar Election

बिहार चुनाव : एलजेपी ने पहले चरण के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की

08/10/2020

5 नवंबर राशिफल : इन राशिवालों को आज होगा धनलाभ, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

05/11/2020
Atiq Ahmad

बाहुबली अतीक अहमद के बाद अब इस करीबी पर गिरी गाज, संपत्ति होगी कुर्क

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version