• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D by Writer D
05/11/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market ) में आज शुरूआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में मामूली खरीदारी होने के बाद बिकवालों ने बाजार पर अपना दबाव बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। हालांकि बाद में खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market )  के दिग्गज शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और नेस्ले के शेयर 3.15 प्रतिशत से लेकर 1.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 1.50 प्रतिशत से लेकर 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market )  में 2,261 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,577 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 684 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 135.61 अंक टूट कर 80,667.25 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर कुछ देर के लिए हरे निशान में 80,814.75 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इसने 175.83 अंक की कमजोरी के साथ 80,627.03 अंक तक गोता भी लगा दिया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की चाल में सुधार होता नजर आ रहा है। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 38.18 अंक की गिरावट के साथ 80,764.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 18.30 अंक की गिरावट के साथ 24,680.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 24,654.50 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 18.35 अंक की मजबूती के साथ 24,717.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 378.18 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,802.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 126.20 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,698.85 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsBusiness news in hindilatest business newsShare Marketshare market newsshare market updates
Previous Post

36 साल के हुए कोहली, युवराज सिंह ने अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी करेगा टीम इंडिया की कप्तानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Gold
Business

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

10/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

10/07/2026
Next Post
Rohit Sharma

रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी करेगा टीम इंडिया की कप्तानी

यह भी पढ़ें

Tajis will not come out

700 सालों में पहली बार नहीं निकलेगा ताजियों का जुलूस, जानिए वजह

24/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने बारिश में शहीद परिवारों के घर के बाहर सफाई कर पखवाड़े की शुरुआत की

17/09/2022
vespa red

Vespa के इलेक्ट्रिक अवतार को लेकर आई बड़ी खबर, जल्द किया जाएगा लॉन्च

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version