• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, नई ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Categorized
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लगातार दो दिन की कमजोरी के बाद आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के साथ शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की है और अभी तक के कारोबार में लगातार हरे निशान में बना हुआ है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 272.10 अंक की तेजी के साथ 52 हजार,121.58 अंत के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के साथ ही तेजड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया और सेंसेक्स छलांग लगाने हुए ऊपर बढ़ने लगा। आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 391.13 अंक की तेजी के साथ 52 हजार,240.61 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में खरीदारी के साथ ही बिकवाली भी शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स कभी नीचे तो कभी ऊपर होता रहा। लेकिन पूरे समय बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। सुबह 11 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 224.94 अंक की उछाल के साथ 52 हजार,074.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत, जानें अपने शहर में आज के रेट

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 79.35 अंक की मजबूती के साथ 15 हजार,655.55 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। 30 मिनट के कारोबार के बाद ही निफ्टी 116.95 अंक की तेजी के साथ 15 हजार,693.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी के लिए 15 हजार,693.15 अंक का स्तर अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। निफ्टी के इस स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव भी बना, जिसके कारण निफ्टी कुछ कमजोर होकर 15 हजार,635.30 अंत के स्तर तक आ गया। हालांकि उसके बाद से बाजार में लगातार खरीद और बिक्री का दौर चल रहा है। जिसके कारण निफ्टी की चाल में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह 11 बजे निफ्टी 68.85 अंक की तेजी के साथ 15 हजार,645.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

लगातार खरीद बिक्री के बावजूद बाजार में स्पष्ट रूप से अभी तक तेजड़िये हावी नजर आ रहे हैं और शेयरों की चौतरफा खरीदारी हो रही है। अभी तक के कारोबार में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप, हर तरह के शेयर में खरीदारी हो रही है। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी ऑटो और फार्मा शेयरों में मामूली कमजोरी नजर आ रही है। वहीं फाइनेंशियल सेक्टर, मीडिया सेक्टर और रियल्टी सेक्टर में लगातार मजबूती बनी हुई है।

भारत में मिला कप्पा नहीं, सिर्फ डेल्टा वैरिएंट खतरनाक है : WHO

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में आज लगातार चौथे दिन भी तेजी बनी हुई है। सोमवार और मंगलवार के कारोबार में दोनों दिन इस शेयर में 20-20 फीसदी का उछाल आया था। बुधवार को भी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ था और आज भी ये शेयर 10 फीसदी मजबूत होकर कारोबार कर रहा है। 31 मई से लेकर आज तक की अवधि में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 438 रुपये से उछल कर 762 रुपये के भाव तक पहुंच गया है।

अभी तक के कारोबार में दिग्गज शेयरों के बीच टाइटन कंपनी 5.3 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.91 फीसदी, ओएनजीसी 1.57 फीसदी, आईओसीएल 1.4 फीसदी और अडाणी पोर्ट्स 1.38 फीसदी की तेजी के साथ टॉप 5 गेनर्स की सूची में बने हुए हैं। वहीं आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में यूपीएल 0.7 6 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.53 फीसदी, बजाज ऑटो 0.51 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.4 8 फीसदी और टाटा स्टील 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 41 अंक चढ़कर 28 हजार,987 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4 अंक की बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 44 अंक की गिरावट आई है और वो 29 हजार,223 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 23 अंकों की गिरावट बनी हुई है। कोस्पी फिलहाल 3,247 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

शगुन शर्मा को यूजर ने उनके शो के किरदार के लिए दी रेप की धमकी

Next Post

पार्टी में चल रही बगावत के बीच पार्टी के हाइकमान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
captain amrinder singh

पार्टी में चल रही बगावत के बीच पार्टी के हाइकमान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

यह भी पढ़ें

Sanjay Nishad's statement on Dharmatma Nishad's suicide

धर्मात्मा ऐसा नहीं कर सकता…, पार्टी नेता के सुसाइड पर मंत्री संजय निषाद का बयान

17/02/2025
yogi

योगी सरकार ने एक बार फिर बदला इन जगहों का नाम, आपका इलाका तो नहीं शामिल

27/12/2022

बुलंदशहर : नाबालिग से दुष्कर्म पर आरोपीं को बीस साल की कैद

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version