• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुलजार हुआ शेयर बाजार, साठ हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,900 पार

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार जारी लिवाली के कारण शेयर बाजार (Share market) में आज एक बार फिर तेजी का रुख है। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स ने 5 अप्रैल के बाद आज पहली बार 60 हजार अंक के दायरे को पार करने में सफलता हासिल की है। पिछले एक महीने के कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,500 अंक से अधिक चढ़ चुका है। सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी 6 अप्रैल के बाद पहली बार 17,900 अंक के दायरे को पार करने में सफल रहा है।

शुरुआती कारोबार (Share market) में एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी का रुख है। अपोलो हॉस्पिटल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, सिप्ला और टाटा स्टील के शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 95.84 अंक की मामूली बढ़त के साथ 59,938.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

शेयर बाजार (Share market) में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 286.59 अंक की तेजी के साथ 60,128.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 42.90 अंक की सामान्य मजबूती के साथ 17,868.15 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

नक्शा पास करना होगा और भी महंगा, अब देना होगा ‘जल शुल्क’

निफ्टी 5 अप्रैल के बाद पहली बार 17,900 अंक के दायरे में पहुंच गया। बाजार में लिवाली का जोर कायम रहने के कारण निफ्टी की गति भी शुरुआती कारोबार में लगातार तेज बनी हुई थी। लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 84.05 अंक की तेजी के साथ 17,909.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में आज घरेलू शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 95.84 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,938.05 अंक के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 42.90 अंक यानी 0.24 प्रतिशत मजबूत होकर 17,868.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,842.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 127.10 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,825.25 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

नक्शा पास करना होगा और भी महंगा, अब देना होगा ‘जल शुल्क’

Next Post

किडनैपिंग केस में घिरे बिहार के नए कानून मंत्री, सीएम नितीश बोले- मुझे जानकारी…

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Next Post
CM Nitish

किडनैपिंग केस में घिरे बिहार के नए कानून मंत्री, सीएम नितीश बोले- मुझे जानकारी...

यह भी पढ़ें

Absconded

फरार चल रहे तीन अपराधियों पर पुरस्कार घोषित

03/03/2023
Murder

शारीरिक शोषण से परेशान पीड़िता ने 25 बार चाकू से गोदकर की हत्या

17/10/2020
Dr. Dinesh Sharma

डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने KGMU प्रशासन को 15 वाईपैप मशीन उपलब्ध कराई

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version