• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकियों को भेजने वाले और उनके विरोधी एक…, कोलंबिया सरकार पर थरूर का हमला

Writer D by Writer D
30/05/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor ) के अगुवाई वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया सरकार के रुख के प्रति नाराजगी जताई है। शशि थरूर ने जहां एक तरफ आतंक के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पर जमकर हमला किया तो दूसरी तरफ भारत के जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान के लिए हमदर्दी जताने वाली कोलंबिया सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को भेजने वालों और उनका विरोध करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती।

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor ) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पनामा और गुयाना का दौरा करने के बाद गुरुवार को कोलंबिया पहुंचा। लेकिन, उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि कोलंबिया ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को लेकर दुख जताएगा। थरूर ने कहा, ‘हम कोलंबिया में अपने दोस्तों से कहेंगे कि आतंकवादियों को भेजने वालों और उनका विरोध करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती। हमला करने वालों और बचाव करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती। हम केवल आत्मरक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और अगर इस मुद्दे पर कोई गलतफहमी है, तो हम ऐसी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए यहां हैं।’

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास बहुत ठोस सबूत हैं। वास्तव में, जब यह आतंकवादी हमला हुआ, तो इसका तुरंत दावा द रेजिस्टेंस फ्रंट नामक संगठन ने किया, जो पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा बेस की एक इकाई है।’ उन्होंने कहा, “हम कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश हैं, जिसने आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की।”

बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। फिर भारतीय सेना ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिये थे। वहीं, पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क करके सीजफायर का प्रस्ताव रखा। सीजफायर पर सहमति बन गई।

Tags: Operation Sindoorshashi tharoor
Previous Post

इस दिन से बनेगा सूर्य शनि पंचांक योग, इन राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़

Next Post

इनकम टैक्स ऑफिस बना अखाड़ा: IRS गौरव गर्ग ने दर्ज कराई FIR, ज्वाइंट कमिश्नर पर लगाए ये गंभीर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
IRS Gaurav Garg lodged an FIR

इनकम टैक्स ऑफिस बना अखाड़ा: IRS गौरव गर्ग ने दर्ज कराई FIR, ज्वाइंट कमिश्नर पर लगाए ये गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें

Shani Jayanti

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये एक कार्य, अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा कम

24/05/2025
Shivraj Singh Chouhan

मां ने बेटे का पूछा तो मैंने झूठ कहा- वो ठीक है, ये पीड़ादायक क्षण थेः सीएम शिवराज

06/06/2022
IPL

आईपीएल में सट्टा लगा रहे चार सट्टेबाज गिरफ्तार

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version