• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिल्म सिटी में पुलिस मुठभेड़ में छेनू गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Writer D by Writer D
07/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Shooter of Chhenu gang

Shooter of Chhenu gang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। थाना सेक्टर-20 की पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Police Encounter) में छेनू गैंग का शातिर शूटर (Shooter of Chhenu gang) गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

वहीं, घायल बदमाश दानिश उर्फ सियार उर्फ चीता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर एनसीआर क्षेत्र में करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, घायल के पास से लूटे हुए 4 मोबाइल, एक बाइक, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में लड़खड़ाता बदमाश छेनू गैंग का शातिर शूटर (Shooter of Chhenu gang) बदमाश है जो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इनपुट के आधार पर थाना-20 पुलिस सेक्टर-16 बिजली घर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार आते दिखे 2 संदिग्धों जो रोका, जो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दानिश उर्फ सियार गोली लगने के घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा, जबकि इसके एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

बाहुबली अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 30 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

एडिश्नल डीसीपी नोएडा अशुतोष द्विवेदी ने बताया, नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच फिल्म सिटी बिजली घर के पास हुई मुठभेड में लुटेरा बदमाश दानिश उर्फ सियार गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी झुग्गी नंबर ई-37 ए, त्रिलोक पुरी, मयूर विहार दिल्ली का रहने वाला है। उसके कब्जे से लूट के 4 मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक, जिंदा और खोखा कारतूस अवैध तमंचा बरामद किए गए हैं।

पुलिस अफसर ने बताया कि बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है और थाना सेक्टर 20 से कई मुकदमों में वांछित भी चल रहा था। घायल बदमाश के खिलाफ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट आदि के करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश दानिश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए छानबीन की जा रही है।

Tags: Noida newsPolice EncounterShooter of Chhenu gang
Previous Post

बाहुबली अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 30 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Next Post

रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट, 82.33 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंची भारतीय मुद्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
rupee

रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट, 82.33 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंची भारतीय मुद्रा

यह भी पढ़ें

Hindu Yuva Vahini

वाराणसी में बड़ी घटना, हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अभिषेक पांडे को मारी गोली

19/07/2021
G-20

G-20 वैन में दिखेगा ‘सफर डिजिटल इंडिया का’, सीएम योगी ने फ्लैग ऑफ करके किया रवाना

05/02/2023
Keshav Prasad Maurya

‘सरस महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया करोड़ों का चेक

15/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version