• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट, 82.33 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंची भारतीय मुद्रा

Writer D by Writer D
07/10/2022
in Business, Main Slider
0
rupee

rupee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा (Indian Rupee) बाजार में रुपया आज एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। डॉलर (Dollar) के मुकाबले भारतीय मुद्रा आज 82.33 रुपये के स्तर तक गिर चुकी है। रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले एक बार फिर रिकॉर्ड गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और फिर उसमें लगातार कमजोरी आती चली गई। माना जा रहा है कि डॉलर इंडेक्स की मजबूती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी का असर मुद्रा बाजार में नकारात्मक रूप से पड़ा है। इसकी वजह से डॉलर की मांग बढ़ने की आशंका बन गई है, जिससे भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ गया है।

इंटर-बैंक फॉरेन सिक्योरिटी एक्सचेंज में आज भारतीय मुद्रा ने 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.19 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। मुद्रा बाजार में कामकाज शुरू होने के बाद रुपये की कमजोरी लगातार बढ़ती गई। थोड़ी ही देर में भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 0.5 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82.33 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गई। बीच में एक बार रुपये के गिरने की गति में कुछ देर के लिए ब्रेक भी लगा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद रुपये में दोबारा गिरावट शुरू हो गई।

मुद्रा बाजार के जानकारों का मानना है कि रुपये के लिए डॉलर इंडेक्स की मजबूती पहले से ही सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन पिछले 1 सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी से रुपये पर और भी अधिक दबाव बन गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गई है। सिर्फ इसी सप्ताह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में करीब 11 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

फिल्म सिटी में पुलिस मुठभेड़ में छेनू गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

दरअसल, कच्चे तेल के उत्पादक देशों (ओपेक कंट्रीज) द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती करने के फैसले के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत जल्दी ही 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक भी पहुंच सकती है। ऐसा होने पर मुद्रा बाजार में रुपये की कीमत पर दबाव और भी अधिक बन सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के साथ ही डॉलर इंडेक्स की तेजी भी रुपये पर लगातार दबाव बनाए हुए है। डॉलर इंडेक्स में भी इस सप्ताह लगातार तेजी का रुख बना रहा है। डॉलर इंडेक्स 109.80 के स्तर से उछलकर 112.12 के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से डॉलर के मुकाबले रुपये समेत दुनियाभर की तमाम मुद्राएं गिरकर कारोबार कर रही हैं। मयंक मोहन का मानना है कि मौजूदा प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बीच अगर कच्चे तेल की कीमत का बढ़ना जारी रहा, तो भारतीय मुद्रा आने वाले दिनों में प्रति डॉलर 83 रुपये के स्तर को भी पार कर सकती है।

Tags: Business news in hindidollarIndian RupeeRupeeValue of rupee
Previous Post

फिल्म सिटी में पुलिस मुठभेड़ में छेनू गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Next Post

अमेरिका ने जताई आतंकी हमलों की आशंका, नागरिकों को दी पाकिस्तान नहीं जाने की सलाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Next Post
America

अमेरिका ने जताई आतंकी हमलों की आशंका, नागरिकों को दी पाकिस्तान नहीं जाने की सलाह

यह भी पढ़ें

Pawandeep, considering himself very happy to be honored with the CM of Uttarakhand

उत्तराखंड के सीएम से सम्मानित होकर खुद को बेहद खुश नसीब समझ रहे पवनदीप

01/07/2021
jee mains

कल से शुरू हो रही है JEE Mains परीक्षा, जानें क्या है ड्रेस कोड

24/07/2022
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

53 साल की उम्र में शिक्षामंत्री ने फिर शुरू की पढ़ाई, इस वजह से लिया 11वीं में एडमिशन

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version