• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में बड़ी घटना, हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अभिषेक पांडे को मारी गोली

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Hindu Yuva Vahini

Hindu Yuva Vahini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी के भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड क्षेत्र में रविवार शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। खोजवां स्थित संतोषी माता मंदिर के पुराने विवाद में रविवार रात पुजारी को गोली मार दी गई। इस दौरान फायरिंग के आरोपी मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव और उसके भाई को मंदिर के पुजारी और मुहल्ले के आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट लहुलुहान कर दिया।

तीन से चार राउंड फायरिंग की सूचना पर भेलूपुर थाने की पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल अर्चक हिंदु युवा वाहिनी के महामना मदन मोहन मालवीय मंडल का उपाध्यक्ष है।

रात में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भारी संख्या में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उधर, प्रबंध कमेटी के सचिव और हिंयुवा नेता के समर्थन में राज्यमंत्री समेत कई पदाधिकारी पहुंचे। एहतियातन इलाके में एक गाड़ी पीएसी और भेलूपुर सहित लंका थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है।

भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा के शक्ति नगर में संतोषी माता का मंदिर है। करीब ढाई बिस्वा में मंदिर के ट्रस्टी व भाजपा नेता अतर सिंह 45 वर्ष और उनके भाई राजबहादुर सिंह 40 वर्ष है। मंदिर के पुजारी और प्रबंध कमेटी के बीच पिछले चार-पांच साल से विवाद चला आ रहा है।

आकाशीय बिजली गिरने से किसान पुत्र की मौत, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

लगभग रात आठ  बजे ट्रस्ट के सचिव राजबहादुर सिंह मंदिर में गए और नए पुजारी अभिषेक पांडेय से विवाद कर लिया। मारपीट के दौरान राजबहादुर सिंह ने अपने बड़े भाई अतर सिंह को बुला  लिया। इस दौरान आरोप है कि अतर सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन चार राउंड फायरिंग में अभिषेक पांडेय के बाएं बांह में गोली जा लगी।

आक्रोशित मंदिर के अन्य पुजारी और आसपास के लोगों ने अतर सिंह समेत भाई राजबहादुर सिंह की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। खून से लथपथ अभिषेक पांडेय को लेकर साथी बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भागे और वहीं सूचना पर भेलूपर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुुंची तो पिटाई से लहुलुहान अतर सिंह और राजबहादुर सिंह को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

हिंदु युवा वाहिनी के महामना मदन मोहन मालवीय मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को गोली लगने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंच पुलिस के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिन्हें संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं भाजपा कार्यकर्ता पर हमले की सूचना पाकर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल भी पहुंच गए। घायल अतर सिंह और राजबहादुर सिंह  पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के भतीजे है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि गोली से घायल अभिषेक खतरे से बाहर है।  पूजा पाठ और प्रबंधक कमेटी के सचिव के बीच मारपीट और फायरिंग मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsHindu Yuva Vahiniup newsvaranasi news
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से किसान पुत्र की मौत, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Next Post

रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर, आठ लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post

रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर, आठ लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

CM योगी ने कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन मशीन का किया उद्घाटन, बोले- पूर्वांचल में नए युग की शुरुआत

14/08/2021
kajol

इस उम्र में आज भी काजोल दिखती हैं जवां, जानें कैसे?

12/09/2021
sidhhartha pathani

सिर्फ दिखावे के लिए एक्टर के परिवार की मदद कर रहा था सिद्धार्थ पिठानी!

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version