मनोरंजन

फेमस सिंगर की कार में मिली लाश, गला दबाकर हत्या करने की आशंका

अहमदाबाद। वलसाड की फेमस सिंगर वैशाली बलसारा (Vaishali Bulsara) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गुजरात के वलसाड जिले स्थित पारदी इलाके में महिला सिंगर का शव एक कार से बरामद हुआ। नदी के किनारे कार में मिले शव की सूचना खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैशाली की लाश को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। बताया गया कि पति ने वैशाली के गुम होने की रिपोर्ट 24 घंटे पहले ही दर्ज करवाई थी और अब उनकी लाश मिलने के बाद परिवार पर आसमान टूट पड़ा है।

वैशाली बलसारा (Vaishali Bulsara)  वलसाड इलाके की एक जानी मानी गायक कलाकार थीं। पुलिस ने फॉरेंसिक पोस्टमार्टम करवाने के लिए वैशाली की लाश को सूरत भेजा है। शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि गला दबाकर लेडी सिंगर की हत्या की गई है।

मृतका वैशाली बलसारा (Vaishali Bulsara)  के मायके वालों की शिकायत के आधार पर अब पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस वैशाली के परिवार के सदस्य और सभी दोस्तों के साथ पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने महिला सिंगर के घर से लेकर हत्या के स्थल तक की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विस की जांच भी शुरू की है। हत्या की इस वारदात की जांच के लिए पुलिस ने आठ अलग-अलग टीम भी बनाई हैं।

शिया धर्मगुरु के संन्यास पर बवाल, राष्ट्रपति भवन में घुसी भीड़, फायरिंग में 8 मौतें

पुलिस के मुताबिक, वैशाली अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह किसी से पैसे लेने जा रही है। हालांकि, देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो पति हितेश बलसारा ने सिटी पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके 24 घंटे के बाद लापता वैशाली की लाश बरामद हो गई।

बता दें कि हितेश और वैशाली की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। जबकि हितेश बलसारा को पहली पत्नी से भी एक बेटी थी। हितेश और वैशाली अपनी दो बेटियों और माता-पिता के साथ रहते थे।

पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कार किसकी है और वैशाली यहां तक क्यों और कैसे आईं?

Related Articles

Back to top button