नई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल के सामने लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, सीएम ने कही ये बात

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक साथ मिलकर गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन किया है।

द्वारका के बाद ये दूसरा दिल्ली में कैंपस है। उद्घाटन के बाद समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने हुड़दंग मचाया और मोदी मोदी के नारे भी लगाए। सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal)  अपने संबोधन के दौरान रुक गए और अपील करते हुए कहा कि बाद में नारे लगा लेना।

भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत चार की मौत, मंजर देख कांप गईं लोगों की रूह

ईस्ट दिल्ली में गुरू गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के इस शानदार कैम्पस की शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग मचाया है। सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसे नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो जाती तो 70 साल में हो गई होती।

Related Articles

Back to top button